Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, फेमस एक्टर की बेटी का 38 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन

इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, फेमस एक्टर की बेटी का 38 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। साउथ के एक्टर राजेंद्र प्रसाद (Rajendra Prasad Gaaru) की 38 वर्षीय बेटी गायत्री का शनिवार की सुबह कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) से निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांसे ली। तेलुगू एक्टर की बेटी के अचानक निधन से पूरी साउथ इंडस्ट्री (South Industry) सदमे में हैं। एक्टर जूनियर एनटीआर, सारीपोधा शनिवारम एक्टर नानी ने एक्स पर श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद फैंस भी सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

एक्टर नानी ने एक्स पर लिखा कि राजेंद्र प्रसाद गारू (Rajendra Prasad Gaaru) और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना। यह दिल तोड़ने वाला है।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

जूनियर एनटीआर ने एक्स पर लिखा कि राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री, जो मुझे बहुत प्रिय थी। उसका निधन बहुत दुखद है। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। राजेंद्र प्रसाद और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

दिवंगत गायत्री की तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर नवदीप ने भी सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि राजेंद्र प्रसाद गारू। आपकी प्यारी बेटी गायत्री के निधन से बहुत दुखी हूं। इस अकल्पनीय कठिन समय में मैं आपको और आपके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

Advertisement