मुंबई। बॉलीवुड से एक बार फिर चौंकाने वाली खबर आई है। सलमान खान (Salman Khan) के परिवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्ननोई (Lawrence Bishnoi) ने एक बार फिर डराने की कोशिश की है। दबंग खान के पिता सलीम खान (Salim Khan) को मॉर्निंग वॉक के दौरान किसी अनजान महिला ने बुर्के में आकर धमकी दी है।
पढ़ें :- थलापति विजय का नाम सुनते ही शर्मा गईं अभिनेत्री तृषा कृष्णन, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो
सलीम खान (Salim Khan) रोजाना की तरह 18 सितंबर की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। जब वो बेंच पर बैठे हुए थे। उसी समय गैलेक्सी की तरफ से बैंडस्टैंड की तरफ स्कूटी पर एक आदमी जा रहा था और उसके पीछे एक बुर्का पहने महिला बैठी थी। उसने यू-टर्न लिया और सलीम खान के पास आकर कहा कि लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को भेजूं क्या? स्कूटी का नंबर 7444 था। पुलिस उस स्कूटी वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। सीसीटीवी कैमरे में कैद इस फोटो में बाइक सवार शख्स और महिला को बुर्के में देखा जा सकता है।
मालूम हो, सलमान अभी शहर में नहीं हैं। बीती रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर टाइट सिक्योरिटी के बीच देखा गया था। काफी संभावनाएं हैं सलमान अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग के सिलसिले में बाहर गए हों। जिस वक्त एक्टर शहर में नहीं हैं। उस दौरान लॉरेंस बिश्ननोई का उनके पिता सलीम खान यूं धमकी देना, भाईजान के फैंस को परेशान कर रहा है। ये पहली बार नहीं है जब गैंगस्टर की तरफ से सलमान खान के परिवार को धमकी दी गई है। सालों से ये सिलसिला चल रहा है।
सलमान के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग
पढ़ें :- Dhurandhar The Revenge : रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जानें कब होगी OTT पर रिलीज, फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट आई सामने
बीते कई सालों से बिश्नोई गैंग सलमान पर अटैक करने की फिराक में है। लॉरेंस बिश्नोई और भारत-कनाडा से वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कई दफा सलमान को मारने का ऐलान किया है। उनकी ये कोशिश अभी तक कामयाब नहीं हो पाई है। उन्होंने मुंबई में सलमान पर हमले के लिए अपने शूटर भेजे थे। लॉरेंस का खास गैंगस्टर संपत नेहरा 2018 में गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी करने आया था। हमले को अंजाम देने के पहले हरियाणा पुलिस ने नेहरा को गिरफ्तार कर लिया था। उसने पूछताछ में सलमान खान पर हमले की पूरी प्लानिंग का खुलासा किया था।