गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बदमाशों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मुरादनगर थाने के सामने बदमाशों ने गांव मिल्क रावली निवासी रवि शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद हड़कप मच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि, बीती रात कार निकालने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद से आरोपी रवि शर्मा के घर पहुंचे थे और मारपीट की थी।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
इस मामले की शिकायत लेकर रवि अपने भाई के साथ मुरादनगर थाने पहुंचा था। इस दौरान थाने के बाहर आरोपियों ने रवि पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से रवि लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। वहीं, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उधर, घायल रवि को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का आरोप अजय और मोंटी पर लगा है। मृतक के परिजनों ने निवोक अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
दिनांक 18.06.2025 को थाना मुरादनगर पर एक सूचना प्राप्त हुई कि मिल्क रावली गांव में रविंद्र शर्मा के घर पर कुछ लोगों द्वारा फायरिंग की गई है । इस सूचना पर तत्काल चौकी की फोर्स तथा थाने की फोर्स मौके पर गई और वहां पर छानबीन किया तथा जो आरोपी था मोंटी उसके घर पर उसकी तलाश भी की गई… pic.twitter.com/cnlDjp7RH2
— DCP RURAL COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@DCPRuralGZB) June 19, 2025
पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
सूचना मिलते ही डीसीपी ग्रामीण व एसीपी मसूरी पुलिस फोर्स मौके पहुंच गए। वहीं, इस वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस आयुक्त ने मुरादनगर थानाध्यक्ष समेत अन्य पर कार्रवाई की है।