मुरादाबाद:- देवी-देवताओं पर भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाला युट्यूबर मोहम्मद आमिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साधु संतों और देवी देवताओं पर अभद्र टिपणी करने के वीडियो लगातार वीडियो वायरल कर मोहम्मद आमिर सुर्खियां बटोर रहा था. मोहम्मद आमिर और उसकी टीम के खिलाफ शिकायत के बाद मुरादाबाद थाना पाकबड़ा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था. एसपी सिटी ने कहा है की जो लोग इनकी आपत्तिजनक वीडियो को शेयर करेंगे उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी.
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
संभल जनपद में पिछले कुछ दिन पहले तीन युट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. यह तीनों बहने यूट्यूब पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लोड करती थी. भले ही इन तीनों बहनो को जामनत मिल गयी लेकिन संभल पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि अगर आगे से किसी भी तरह कि आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पोस्ट की तो इनके ऊपर 5 लाख का जुर्माना लगाया जायेगा साथ ही जो इनकी वीडियो पोस्ट करेगा उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी.
युट्यूबर बहनो के खिलाफ कार्यवाही के बाद मुरादाबाद पुलिस ने भी देवी-देवताओं साधु संतो पर भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाला युट्यूबर मोहम्मद आमिर और उसकी टीम के खिलाफ कार्यवाही की गयी है. मोहम्मद आमिर और उसकी टीम TRT नाम का यूट्यूब चैनल चलाते है. लाखो की संख्या में इनके फॉलोबर भी है. आमिर और उसकी टीम ने एक साधु के भेष में एक वीडियो बनाकर पोस्ट की थी. इस वीडियो में आमिर खुद साधु के भेष में दिखाई दे रहा है. आमिर साधु के भेष में भद्दी भद्दी गालिया देता हुआ दिखाई दे रहा है. जिसके बाद अमन ठाकुर नाम के एक युवक ने एक्स पर ट्वीट कर पुलिस से इसके खिलाफ शिकायत कर कार्यवाही की मांग की. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मोहम्मद आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने बताया की देवी देवताओं पर भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाला युट्यूबर मोहम्मद आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है. साथ उनकी टीम के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है. उन्होंने कहा की आपत्तिजनक जो आमिर ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट करी है अगर उन वीडियो को शेयर किया गया तो शेयर करने वाले के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी.
सुशील कुमार सिंह
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
मुरादाबाद