Delhi Election AAP Candidate 2nd List: दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में कुल 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। जिसमें मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज की जगह जंगपुरा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं, पार्टी ने शिक्षक अवध ओझा को पटपड़गंज सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले आप ने 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी।
पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे सांसद
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के लिए पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी का धन्यवाद कहा है। सिसोदिया ने एक्स पोस्ट में लिखा, “अरविंद केजरीवाल (@ArvindKejriwal) जी और आम आदमी पार्टी (@AamAadmiParty) का तहे दिल से आभार, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए जंगपुरा से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी।” उन्होंने आगे लिखा, “मैं खुद को एक शिक्षक मानता हूं, राजनीतिज्ञ नहीं। पटपड़गंज मेरे लिए सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि दिल्ली में शिक्षा क्रांति का दिल था। जब अवध ओझा जी पार्टी से जुड़े और उन्हें चुनाव लड़ाने की मांग उठी, तो मैं यही सोच पाया कि एक शिक्षक के लिए पटपड़गंज से बेहतर सीट कोई हो ही नहीं सकती।”
अवध ओझा को पटपड़गंज से उम्मीदवार बनाए जाने पर पूर्व डिप्टी सीएम ने आगे लिखा, “एक और शिक्षक को पटपड़गंज की जिम्मेदारी सौंपते हुए मुझे खुशी है। मैं अब जंगपुरा में सबके साथ मिलकर वही काम करने को तैयार हूँ, जो पटपड़गंज में शिक्षा, सेवा और विकास के लिए किया। मेरे लिए राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, ईमानदारी और जनता की भलाई का जरिया है। पटपड़गंज से जंगपुरा तक, मेरा संकल्प अडिग है: दिल्ली को और बेहतर बनाना। आपका भरोसा मेरी ताकत है। जय हिंद!”
@ArvindKejriwal जी और @AamAadmiParty का तहे दिल से आभार, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए जंगपुरा से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी।
मैं खुद को एक शिक्षक मानता हूँ, राजनीतिज्ञ नहीं। पटपड़गंज मेरे लिए सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि दिल्ली में शिक्षा क्रांति का दिल था। जब… https://t.co/tYvAPiEomy
पढ़ें :- Vivo का नया 5G स्मार्टफोन 'Vivo S2 FE 5G' लॉन्च, 10,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
— Manish Sisodia (@msisodia) December 9, 2024
आप उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
1. नरेला- दिनेश भारद्वाज
2. तिमारपुर- सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
पढ़ें :- यूपी के सरकारी स्कूलों में नवंबर से बदलेगा मिड-डे मील का मेन्यू, हर शुक्रवार बच्चों को मिलेगा हलवा या उपमा
3. आदर्श नगर- मुकेश गोयल
4. मुंडका- जसबीर कराला
5. मंगोलपुरी- राकेश जाटव धर्मरक्षक
6. रोहिणी- प्रदीप मित्तल
7. चांदनी चौक- पुनर्दीप सिंह साहनी (सैबी)
8. पटेल नगर- प्रवेश रतन
पढ़ें :- झांसी: पुलिस लाइन के सामने नग्न होकर किया हंगामा, मुकदमा दर्ज कराने की जिद में सड़क पर उतरे किन्नर
9. मादीपुर- राखी बिड़लान
10. जनकपुरी- प्रवीण कुमार
11. बिजवासन- सुरेंद्र भारद्वाज
12. पालम- जोगिंदर सोलंकी
13. जंगपुरा- मनीष सिसौदिया
14. देवली- प्रेम कुमार चौहान
15. त्रिलोकपुरी- अंजना पारचा
पढ़ें :- महराजगंज वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन का ऐतिहासिक आयोजन, गोंडा वेटरन्स ने 6 विकेट से जीता मुकाबला
16. पटपड़गंज- अवध ओझा
17. कृष्णा नगर- विकास बग्गा
18. गांधी नगर- नवीन चौधरी (दीपू)
19. शाहदरा- पदमश्री जितेंदर सिंह शंटी
20. मुस्तफाबाद- आदिल अहमद खान