AAP MLA Chaitar Vasava arrested: गुजरात में आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चैतर वसावा को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आप विधायक की गिरफ्तारी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि विसावदर उपचुनाव में आप के हाथों हार के बाद बीजेपी बौखलाई हुई है।
पढ़ें :- UP MLC Elections : अखिलेश यादव , बोले- ‘डबल इंजन की डबल हार’, 2027 में बनेगी पीडीए की सरकार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा में एएनवीटी की संकलन बैठक के दौरान आप विधायक चैतर वसावा और तालुका पंचायत प्रमुख संजय वसावा में तीखी बहस हुई थी। यह बहस इतनी बढ़ गयी थी कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। संजय वसावा ने आरोप लगाया कि चैतर ने अपना मोबाइल उनके सिर पर मारा, जिससे उनके सिर में चोट लगी है। वहीं, हाथापाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चैतर वसावा को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आप विधायक चैतर वसावा के खिलाफ हत्या के प्रयास और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोपों में केस दर्ज किया है। विवाद क्यों हुआ इसकी जांच की जाएगी। इस दौरान जो अधिकारी मौजूद थे, उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। हालांकि, चैतर के समर्थकों और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी का कहना है कि चैतर के साथ हाथापाई की गई, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उनके खिलाफ ही शिकायत दर्ज कर ली।
केजरीवाल ने बीजेपी पर बोला हमला
आप विधायक की गिरफ्तारी को लेकर केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गुजरात में AAP विधायक चैतर वसावा (@Chaitar_Vasava) को BJP ने गिरफ़्तार कर लिया। विसावदर उपचुनाव में AAP के हाथों हार के बाद BJP बौखलाई हुई है। अगर उन्हें लगता है कि इस तरह की गिरफ़्तारियों से AAP डर जाएगी, तो ये उनकी सबसे बड़ी भूल है। गुजरात के लोग अब BJP के कुशासन, BJP की गुंडागर्दी और तानाशाही से परेशान हो चुके हैं, बीजेपी को अब गुजरात की जनता जवाब देगी।”
पढ़ें :- Cyclone Arnab : लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा, वाराणसी-अयोध्या समेत इन जिलों में 3 दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
गुजरात में AAP विधायक @Chaitar_Vasava को BJP ने गिरफ़्तार कर लिया।
विसावदर उपचुनाव में AAP के हाथों हार के बाद BJP बौखलाई हुई है। अगर उन्हें लगता है कि इस तरह की गिरफ़्तारियों से AAP डर जाएगी, तो ये उनकी सबसे बड़ी भूल है।
गुजरात के लोग अब BJP के कुशासन, BJP की गुंडागर्दी और…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 5, 2025