Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. AAP सांसद संजय सिंह पहुंचे रामपुर, कहा- भाजपा की ज़ब्त हो रही है ज़मानत, INDIA गठबंधन की बन रही है सरकार

AAP सांसद संजय सिंह पहुंचे रामपुर, कहा- भाजपा की ज़ब्त हो रही है ज़मानत, INDIA गठबंधन की बन रही है सरकार

By santosh singh 
Updated Date

रामपुर । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह केमरी नगर पंचायत के चेयरमैन अंसार अहमद की बेटी की शादी में बिलासपुर गेट स्थित शाही महल मैरिज हाल पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को बधाई दी। साथ ही साथ खून से पत्र लिखने वाले साथियों से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त करते हौसला अफजाई की।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा की पहले चरण के मतदान से ये ज़ाहिर हुआ है कि पूरे देश में भाजपा की ज़मानत ज़ब्त होने जा रही है और INDIA गठबंधन की पूर्ण बहुमत से सरकार बन रही है। जनता भाजपा के जुल्म और ज्यादतियों का जवाब वोट से देने जा रही है।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला, रोहिलखंड प्रांत अध्यक्ष मौहम्मद हैदर, ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एपी सिंह,युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना, रोहिलखंड उपाध्यक्ष आसिफ मियां,वरिष्ट नेता मामून शाह खां,सभासद मोहम्मद ज़फ़र, सभासद मौहम्मद यासीन,सभासद आरिफ सिकंदर,सभासद सरफराज़ अली “गुड्डू”, आलमगीर,अब्दुल समद, शिराज़ जमील खां,ज़िला प्रवक्ता ‘आप’ रामपुर
रय्यान खां आदि मौजूद रहे।

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement