Aarti Chabria pregnancy: एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) तो आपको याद ही होंगे. इस फिल्म में खूबसूरत एक्ट्रेस आरती छाबड़िया भी हैं. हालांकि एक्ट्रेस लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने ऐलान किया है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं.
पढ़ें :- 'रामायण 2' की रिलीज में हो सकती है देरी? निर्माता नमित मल्होत्रा ने बतायी ये बड़ी वजह
आरती छाबड़िया शादी के पांच साल बाद मां बनीं. 41 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है. अभिनेत्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना बेबी बंप दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया. इस दौरान एक्ट्रेस को ऑल ब्लैक ड्रेस में देखा जा सकता है.
काले रंग की पोशाक पहने हुए, उन्होंने कैप्शन में लिखा: “यह वह जगह है जहां मैं रहती हूं… सबसे अच्छे महीनों का आनंद ले रही हूं, रचनात्मकता, पालन-पोषण पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं और वास्तविक जीवन में अपने जीवन की सबसे खूबसूरत भूमिका निभा रही हूं. ”
पढ़ें :- '10 जगह मुंह मारने वाला....' पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने उड़ाया मजाक, दूसरे पति को लेकर कह दी बड़ी बात?
याद दिला दें कि एक्ट्रेस ने 23 जून 2019 को विशारद बिदासी से शादी की थी। विशारद बिदासी एक ऑस्ट्रेलियाई कंपनी में ऑडिटर हैं. इस जोड़े की अरेंज मैरिज हुई थी. शादी के बाद आरती अपने पति के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। आरती छाबड़िया ने कई फिल्मों में काम किया है.