मुंबई। कॉकरोच जनता पार्टी शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान स्टेज पर मौजूद सभी लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे हैं। प्रदर्शकारियों को संबोधित करते हुए CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि गांधी कभी खत्म नहीं होंगे, कोई महामानव आएगा कहेगा कि हम नॉन-बायोलॉजिकल हैं। वो लोग आएंगे और कहेंगे कि हम विश्वगुरु हैं। पर जब भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका जाते हैं, तब भी वहां कहा जाता है कि ये गांधी के देश से आए हैं। गांधी देश की आत्मा हैं, अंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं। कॉकरोच जनता पार्टी ने यह भी कहा कि मुंबई पुलिस ने हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण होने दिया। मुंबई तो सिर्फ ट्रेलर है, जो करना है कर लो, फाइनल तो हम जंतर-मंतर पर ही खेलेंगे।
पढ़ें :- लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा, ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बिठाया है वो भी जाएगा: राहुल गांधी
Zor se bolo….!! https://t.co/DONj31Sh1J
— Cockroaches of India (@CJP_for_India) October 2, 2026
13 करोड़ लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कटा : आशुतोष रांका
पढ़ें :- दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी, नेहा बोरा, योगेंद्र यादव समेत 500 हिरासत में, EC के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन
CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि पीएम मोदी की दुकान जो पिछले इतने सालों से चल रही है, वह दुकान चलाने वाला मास्टरमाइंड है ज्ञानेश कुमार। पिछले कुछ दिनों में इन्होंने 13 करोड़ लोगों को वोटर लिस्ट से हटा दिया है। जब हम कुछ नहीं थे तब इस देश में हर आदमी को वोटिंग का अधिकार मिला था। अमेरिका जैसे देश को भी 200 साल लगे थे हर नागरिक को वोटिंग का अधिकार देने में।
दिल्ली पुलिस भूल गई कि वो जनता की पुलिस : CJP
प्रदर्शन के दौरान CJP ने कहा कि मुंबई पुलिस ने हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण होने दिया। लेकिन दिल्ली पुलिस भूल गई है कि वो जनता की पुलिस है, भाजपा की पुलिस नहीं। तो उन्हें हम कहना चाहेंगे कि मुंबई तो सिर्फ ट्रेलर है, जो करना है कर लो, फाइनल तो हम जंतर-मंतर पर ही खेलेंगे।
शबाना आजमी बोलीं- हमारा वोट हमारी आवाज है
CJP के विरोध प्रदर्शन में अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि आप सभी का हार्दिक स्वागत है। चूंकि मैं मुंबई से हूं, इसलिए आप सभी को इतनी बड़ी संख्या में यहां देखकर मुझे अपार खुशी हो रही है। हमारा वोट हमारा अधिकार है, हमारी आवाज है। जब मतदाता सूची से हमारे नाम हटा दिए जाएं, तो हम क्या करेंगे?
पढ़ें :- गैंगरेप के बाद दिल्ली के पार्कों की खुली पोल, 190 हाई रिस्क पर, 520 में लाइटिंग की कमी
विशाल ददलानी ने प्रदर्शन के दौरान गाना गाया
मेरा रंग दे बसंती चोला…
विशाल ददलानी ने विरोध प्रदर्शन में गाना गाया… CJP के मंच पर दिखे…
शिवाजी पार्क, मुंबई pic.twitter.com/DW7WDzLwYJ — Romita Tiwari (@romita_tiwari) October 2, 2026
पढ़ें :- VIDEO : PM मोदी ने ‘सुपर हीरो’ कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, पायलट बोले- पढ़ रहा था हनुमान चालीसा , भगवान ने हमें बचाया
मुंबई के शिवाजी पार्क में आए गायक विशाल ददलानी ने प्रदर्शन के दौरान गाना गाया। इस दौरान उन्होंने भीड़ में मौजूद लोगों से भी साथ गाने को कहा।
विशाल भारद्वाज बोले- मैं सीजेपी विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने आया हूं
सीजेपी विरोध प्रदर्शन में, अभिनेता विशाल भारद्वाज ने कहा, कि मुझे नहीं पता कि किसी के साथ कुछ हुआ है या नहीं। मैं यहां केवल अपना समर्थन देने आया हूं। क्या बॉलीवुड को भी इस मुद्दे का समर्थन करना चाहिए, यह एक व्यक्तिगत मामला है। मैं बॉलीवुड का हिस्सा हूं।