Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Abhishek Sharma ने T20I करियर की दूसरी ही पारी में शतक जड़कर रचा इतिहास; देखिए भारत के शतकवीरों की लिस्ट

Abhishek Sharma ने T20I करियर की दूसरी ही पारी में शतक जड़कर रचा इतिहास; देखिए भारत के शतकवीरों की लिस्ट

By Abhimanyu 
Updated Date

Abhishek Sharma’s T20I Century: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20आई मैच में 100 रनों से जीत हासिल करके भारत ने पहले मैच में मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया है। रविवार को हरारे में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए थे। जिसके जवाब जिम्बाब्वे की टीम 18.4 ओवर में 134 रनों पर ऑल आउट हो गयी। वहीं, दूसरे मैच में भारत की जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा ने दूसरे टी20 मैच में आलोचनाओं का करार जवाब दिया। अभिषेक ने इस मैच में छक्के से खाता खोला और अपने दूसरे ही मैच में 47 गेंदों पर 100 रन ठोक डाले। उनकी इस विस्फोटक पारी में 7 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ने अपने पहले इंटरनेशनल शतक के साथ कई रिकॉर्ड अभी अपने नाम कर लिए हैं। आइये जानते हैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में…

अभिषेक शर्मा ने बनाए ये रिकॉर्ड

1- अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे की धरती पर टी20 शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच और यूएसए के स्टीवन टेलर ये कारनामा कर चुके हैं।

2- अभिषेक शर्मा भारत के लिए सबसे कम पारियों में पहला टी20 शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उसने पहले दीपक हूडा ने तीसरे और केएल राहुल ने चौथी पारी में ये कारनामा किया था।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास

3- वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में टी20 शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। उन्होंने 23 वर्ष 307 दिन में जिम्बाब्वे के खिलाफ ये कर दिखाया है। यशस्वी जायसवाल ने अब तक सबसे कम उम्र (21 वर्ष 279 दिन) शतक लगाने वाले खिलाड़ी रहे हैं।

4- भारत के लिए सबसे कम गेंदों में टी20 शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में अभिषेक शर्मा चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में कप्तान रोहित शर्मा टॉप हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में 35 गेंदों पर शतक जड़ा था।

भारत के इन खिलाड़ियों के नाम टी20 इंटरनेशनल शतक

रोहित शर्मा- 5 टी20 इंटरनेशनल शतक

सूर्यकुमार यादव- 4 टी20 इंटरनेशनल शतक

पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका

केएल राहुल- 2 टी20 इंटरनेशनल शतक

विराट कोहली- 1 टी20 इंटरनेशनल शतक

सुरेश रैना- 1 टी20 इंटरनेशनल शतक

रुतुराज गायकवाड़- 1 टी20 इंटरनेशनल शतक

यशस्वी जायसवाल- 1 टी20 इंटरनेशनल शतक

शुबमन गिल- 1 टी20 इंटरनेशनल शतक

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

दीपक हूडा- 1 टी20 इंटरनेशनल शतक

अभिषेक शर्मा- 1 टी20 इंटरनेशनल शतक

Advertisement