Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. चूरू में सालासर सीकर रोड पर हादसा, पहले मंदिर पहुंचने की चाह में आगे निकले तीन श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

चूरू में सालासर सीकर रोड पर हादसा, पहले मंदिर पहुंचने की चाह में आगे निकले तीन श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

By Sushil Sah 
Updated Date

चूरू। राजस्थान के चुरू में सालासर बालाजी धाम के पास शुक्रवार रात एक भीषण और दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गया। सालासर मंदिर से महज एक किलोमीटर पहले, एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने तीन पैदल यात्रियों को कुचल दिया। बता दें कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तीनों मृतक नागौर जिले के जायल के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान 27 वर्षीय राजेश भार्गव, 29 वर्षीय नटवर भार्गव और 24 वर्षीय विक्रम भार्गव के रूप में हुई है।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

पहले पहुंचने की चाह बनी काल

सूत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक करीब 80 श्रद्धालुओं के एक जत्थे के साथ 10 सितंबर को जायल से सालासर के लिए पैदल रवाना हुए थे। बीते शुक्रवार रात को पूरा संघ सालासर से करीब 11 किलोमीटर दूर गनेरी गांव में विश्राम के लिए रुका था। लेकिन, ये तीनों युवक अपने साथियों से पहले, मंदिर पहुंचने की चाह में रात को ही आगे निकल पड़े। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिसस्टेट हाईवे 7 पर लक्ष्मी होटल के समीप अज्ञात वाहन ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही सालासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को स्थानीय सरकारी अस्पताल की मूर्दाघर में रखवाया है और साथ ही परिजनों को सूचित भी कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन और चालक की तलाश के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है।

पढ़ें :- रोहतास में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर हाइवा का कहर, 2 की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Advertisement