Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: यूपी के महराजगंज स्थित बृजमनगंज क्षेत्र के नौसागर गांव के करमहां टोले के समीप ईंट भट्ठे की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिससे उसके नीचे दब कर तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सिद्धार्थनगर अस्पताल पर चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

जानकारी के अनुसार, झारखंड के निवासी संतोष (30), पार्वती (36), सुशीला (31), रमेश (30) व शांति (35) के साथ तमाम मजदूर करमहां स्थित भटठे पर परिवार के साथ मजदूरी करते थे। बुधवार की शाम करीब पांच बजें भठ्ठे के अंदर जाकर ईंट निकालने का काम कर रहे थे। उसी दौरान ईंट से गई दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे तमाम मजदूर दब गए। जिसमें कई लोगों को बाहर निकाला गया। जिसमें संतोष व पार्वती व सुशीला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं रमेश व शांति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

नवीन कुमार, उप जिलाधिकारी, फरेंदा ने बताया बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नौसगर में संचालित ईट भठ्ठे पर झारखंड के मजदूर काम कर रहे थे। ईट निकलते समय दीवार गिर गई जिससे तीन मजदूर की मौत हो गई। वहीं दो मजदूर घायल हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत्यु का मुख्य कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है। नियमानुसार मृतक परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement