पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा के ग्राम कुरहवां खुर्द निवासी संतोष मिश्रा ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर आवास दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। कहा कि वह नेत्रविहीन है ओर रिश्वत न देने से उसका नाम सूची से काट दिया गया।
पढ़ें :- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे SSB के DIG, सोनौली बॉर्डर पर ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा
कहा कि ब्लॉक के एक जिम्मेदार द्वारा आवास योजना के लिए ऑनलाइन भी कर दिया गया। जब सूची में नाम आया और टीम जांच करने पहुंची तो 20 हजार रुपये की डिमांड की गई। पैसा न देने पर उसका नाम काट दिया गया। उसने इस मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आवास दिलाने की गुहार लगाई है।