Shailesh Lodha’s father passed away: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मशहूर एक्टर शैलेश लोढ़ा के पिता का निधन हो गया है. पिता श्याम सिंह लोढ़ा के निधन के बाद शैलेश लोढ़ा पूरी तरह टूट गए हैं. देश के इस मशहूर कवि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट के साथ अपने पिता के निधन की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है.
पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के लिए अमृतसर से आए थे हथियार, 2 महिलाओं ने ट्रेन से मुंबई पहुंचाई पिस्टल
अपने पोस्ट में उन्होंने बताया है कि कैसे उनके पिता उनके लिए दुनिया की सबसे बड़ी प्रेरणा थे और आज वो जो कुछ भी हैं अपने पिता की वजह से हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है. इस फोटो में शैलेश लोढ़ा अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं.
उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है कि आज वो जो कुछ भी हैं अपने पिता की परछाई भर हैं. शैलेश लोढ़ा ने अपने पिता के लिए शेयर की गई पोस्ट में लिखा है कि आज सुबह के सूरज ने पूरी दुनिया को रोशन कर दिया है. लेकिन अब हमारी जिंदगी में अंधेरा है.
पापा ने आज अपना शरीर छोड़ दिया है. अगर आंसुओं की कोई भाषा होती तो मैं कुछ लिख पाता, प्लीज एक बार फिर कह दो बबलू. शैलेश की इस पोस्ट के नीचे इंडस्ट्री से उनके तमाम दोस्त और उनके चाहने वाले कमेंट के जरिए उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. शैलेश की इस भावुक पोस्ट के नीचे ‘तारक मेहता..’ के उनके कुछ को-स्टार्स ने भी कमेंट किया है.