Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Actor Vijay Congratulates Rahul Gandhi : थलापति विजय ने लोकसभा में विपक्ष का नेता चुने जाने पर राहुल गांधी को दी बधाई

Actor Vijay Congratulates Rahul Gandhi : थलापति विजय ने लोकसभा में विपक्ष का नेता चुने जाने पर राहुल गांधी को दी बधाई

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: एक्टर और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष थलापति  विजय (Thalapathy Vijay)  ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लोकसभा में विपक्ष का नेता चुने जाने पर बधाई दी है। कांग्रेस ने मंगलवार (25 जून) को रायबरेली से पार्टी के सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को 18वीं लोकसभा में विपक्ष का नेता घोषित किया, जिससे 2014 से निचले सदन में विपक्ष का नेता नहीं चुने जाने का एक दशक लंबा दौर खत्म हो गया।

पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

साउथ स्टार विजय ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को बधाई देते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, थिरु। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा सर्वसम्मति से लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में चुने जाने पर बधाई। हमारे राष्ट्र के लोगों की सेवा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।

विजय ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था, जिसके लिए तमिलनाडु के AIADMK, भाजपा, कांग्रेस नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। विजय ने उन सभी का आभार भी जताया। हालांकि, किसी भी डीएमके नेता ने एक्टर को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं नहीं दीं, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई।

विजय स्टारर ‘द गोट- ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ के मेकर्स ने फिल्म से एक छोटी सी झलक जारी की। ‘द गोट बर्थडे शॉट्स’ 50 सेकंड की झलक की शुरुआत, विदेश में कहीं हो रहे एक पीछा करने वाले सीन से होती है, जिसमें हम लोगों के एक ग्रुप को बाइक पर दो लोगों का पीछा करते हुए देखते हैं। वेंकट प्रभु की निर्देशित ‘द गोट’ 5 सितंबर को रिलीज के लिए तैयार है।

 

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
Advertisement