मुंबई। एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडेय को लेकर शुक्रवार को एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिससे उनके फैंस सदमे में आ गए हैं। उनके सोशल मीडिया हैंडल पर 2 फरवरी की सुबह एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसे पोस्ट में लिखा है कि पूनम की मौत हो गई है। उनका निधन सर्वाइकल कैंसर से हुआ था।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी
पूनम पांडेय (Poonam Pandey) के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो पोस्ट शेयर किया गया है, उसमें लिखा है, ‘आज की सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। जो लोग भी उनके संपर्क में आए, वो उनसे प्यार से मिलीं। दुख की इस घड़ी में हम प्राइवेसी का अनुरोध करेंगे और हमारे साथ शेयर की गई हर बात के लिए उन्हें प्यार से याद करते हैं।
शुक्रवार सुबह पूनम पांडे ने अंतिम सांसें लीं : मैनेजर निकिता शर्मा
पूनम पांडे के मैनेजर निकिता शर्मा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वे सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं और शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांसें लीं।
‘फैंस को नहीं हो रहा है यकीन!
पहले लग रहा था पूनम के इंस्टाग्राम अकाउंट को किसी ने हैक कर लिया है। उनके एक फैन ने लिखा कि उम्मीद करते हैं कि ये फेक या फन पोस्ट नहीं है।’ दूसरे फैन ने कॉमेंट किया कि मुझे लगता है कि ये फेक पोस्ट है।’
पढ़ें :- सीजेपी बोली-ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, वोटर लिस्ट से नाम हटाने की नहीं ली अनुमति, तो सरकार प्रदर्शन करने के लिए अनुमति क्यों ?
फिल्मों और टीवी पर किया काम
पूनम पांडेय का जन्म 11 मार्च 1991 को कानपुर में हुआ था। वो मॉडल और एक्ट्रेस थीं। उन्होंने साल 2013 में ‘नशा’ मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो आखिरी बार ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’ मूवी में नजर आई थीं। टीवी की बात करें तो उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ और कंगना रनौत के रिएलिटी शो ‘लॉकअप’ में पार्टिसिपेट किया था।