नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Actress Divyanka Tripathi) शादी के 10 साल बाद मां बन गई हैं। मंगलवार को एक्ट्रेस के घर डबल खुशी आई है। जी हां, एक नहीं बल्कि दिव्यांका ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- ‘मेरे कारण अर्जुन आ गए’। इस खुशखबरी को दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है।
पढ़ें :- Padma Awards 2026 : 131 हस्तियों को मिला पद्म सम्मान, जानें लिस्ट में हैं और कौन-कौन नाम?
दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर दो क्यूट बच्चों की तस्वीर लगाई है, जो हल्के नीले रंग की ड्रेस पहने हुए हैं
दिव्यांका जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं। आज दिव्यांका और उनके पति विवेक ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को शेयर किया है। इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर दो क्यूट बच्चों की तस्वीर लगाई है, जो हल्के नीले रंग की ड्रेस पहने हुए हैं। इसमें उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर के साथ दिव्यांका ने बताया कि उन्होंने जुडवां बेटों को जन्म दिया है।
क्या लिखा है पोस्टर पर
26 मई को दिव्यांका और विवेक ने इंस्टाग्राम पर दो जुड़वां बेटों की तस्वीर वाला पोस्टर शेयर करके खुशखबरी दी। पोस्टर पर लिखा कि ‘हमने खुशी मांगी थी, भगवान ने कहा कि ‘दोगुनी खुशी लो।’ जुड़वा बेटों का आशीर्वाद मिला है।’ दिव्यांका और विवेक ने आगे लिखा कि ‘इंतजार आखिरकार खत्म हुआ, हमारे बेटे आ गए हैं और जिंदगी हमारी कल्पना से कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण अर्जुन आ गए।’
सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई
पढ़ें :- दिवंगत अभिनेता और पति धर्मेंद्र का पद्म विभूषण पुरस्कार लेंगी अभिनेत्री हेमा मालिनी, बोलीं-पूरा परिवार के लिए है बड़ा पल
दिव्यांका और विवेक के माता-पिता बनने पर कई सेलेब्स और फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। माही विज ने नवजात शिशुओं पर प्यार बरसाया और नए माता-पिता को बधाई दी। श्रेनु पारिख ने लिखा कि, ‘बधाई हो दोस्तों’, हितेन तेजवानी ने लिखा कि ‘बधाई हो भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।’ वहीं कई फैंस ने दिव्यांका और विवेक को मां-पिता बनने पर शुभकामनाएं दी हैं।
दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी
मार्च में, इस जोड़े ने एक प्यारी सी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने पहले बच्चे की उम्मीद की घोषणा की थी। इसके बाद दिव्यांका ने अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की कई तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। दिव्यांका और विवेक ने 2016 में शादी की थी, पहली बार टेलीविजन शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर मिले थे।