Actress Hansika Motwani new BMW GT 630i : अभिनेत्री हंसिका मोटवानी फिल्म इंडस्ट्री में लोकप्रिय चेहरा हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम किया है। हंसिका मोटवानी शानदार जीवन के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में हंसिका को बिल्कुल नई बीएमडब्ल्यू 6 जीटी लग्जरी कार में देखा गया था। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपनी नई कार की खबर साझा की और कार चलाते हुए उनका एक वीडियो जल्द ही इंटरनेट पर दिखाई दिया। एक्ट्रेस ने अपने कार कलेक्शन में व्हाइट कलर की नई BMW GT 630i शामिल की है। इस गाड़ी की कीमत 75.50 लाख रुपये बताई जा रही है। एक्ट्रेस का कार के साथ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
BMW GT 630i में 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीटें, पावर्ड टेलगेट, इलेक्ट्रो प्लेटेड कंट्रोल, 7.0 इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, छह एयरबैग, एबीएस, डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक डिफ लॉक कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।