Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Actress Kusha Kapila Mercedes-Benz E Class : मर्सिडीज-बेंज ई क्लास की बनीं मालकिन,जानें कीमत और फीचर्स

Actress Kusha Kapila Mercedes-Benz E Class : मर्सिडीज-बेंज ई क्लास की बनीं मालकिन,जानें कीमत और फीचर्स

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Actress Kusha Kapila Mercedes-Benz E Class: एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला नई मर्सिडीज-बेंज ई क्लास लग्जरी कार की मालकिन बन गई है। इस गाड़ी की कीमत 72.80 लाख रुपये से शुरू होकर 84.90 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर चुना है। कुशा कपिला की कार की लेते हुए तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह सेडान दो ट्रिम्स – एक्सक्लूसिव और एलीट में उपलब्ध है। भारत को ई-क्लास लंबे व्हीलबेस अवतार में मिलती है और यह राइट-हैंड ड्राइव अवतार में मिलती है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

फीचर्स
इस गाड़ी में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम्बिएंट लाइटिंग, प्रीमियम साउंड सिस्टम और लेदर अपहोल्स्ट्री जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा पार्किंग असिस्ट, 7 एयरबैग, वायरलेस चार्जिंग, ड्यूल रियर टचस्क्रीन सेटअप और पैनोरमिक स्लाइडिंग सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

पावरट्रेन
Mercedes-Benz E Class में 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें 2.0-लीटर पेट्रोल (196bhp), 2.0-लीटर डीजल (192bhp) और 3.0-लीटर डीजल (285bhp) इंजन शामिल हैं। इन 3 इंजन ऑप्शन के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

Advertisement