Aishwarya Sharma Fainted During Dance Performance: टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ और बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट रहीं ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक्ट्रेस अपने पति नील भट्ट के साथ मुंबई में होली इवेंट के मौके पर डांस परफॉर्मेंस देने वाली थीं।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
दोनों की परफॉर्मेंस को देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड थे लेकिन उससे पहले ही एक्ट्रेस की हालत बिगड़ गई। उनसे जुड़े एक सूत्र ने बताया कि डांस रिहर्सल के दौरान ऐश्वर्या शर्मा स्टेज पर ही बेहोश हो गईं। ‘मुंबई में होली इवेंट के मौके पर ऐश्वर्या शर्मा एक डांस परफॉर्मेंस के लिए रिहर्सल कर रही थीं।
तभी अचानक डांस करते हुए वह स्टेज पर ही बेहोश हो गईं। ऐसा लो ब्लड प्रेशर के कारण हुआ।’ सूत्र ने आगे बताया, ‘एक शॉट देने के बाद ऐश्वर्या अपने पति नील भट्ट के साथ डांस की रिहर्सल कर रही थीं, उसी दौरान वह स्टेज पर ही बेहोश हो गईं।’
रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या शर्मा को तुरंत ही वैनिटी वैन ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी जांच की। कुछ घंटे तक आराम करने के बाद ऐक्ट्रेस की हालत में सुधार हुआ जिसके बाद उन्होंने दोबारा से डांस की रिहर्सल शुरू की। सूत्र ने यह भी बताया कि डॉक्टर ने फिलहाल उन्हें आराम करने की सलाह दी है। आपको बता दें कि इवेंट के दौरान मुनव्वर फारूकी को भी स्पॉट किया गया।