Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Ada Sharma ने किया बड़ा खुलासा, कहा – कभी कभी… डांस बार में बिताई रातें…

Ada Sharma ने किया बड़ा खुलासा, कहा – कभी कभी… डांस बार में बिताई रातें…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: एक्ट्रेस अदा शर्मा (Ada Sharma) ने ‘सनफ्लॉवर 2’ में अपनी भूमिका को लेकर खुलासा किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने अपनी भूमिका के लिए एक डांस बार में रातें बिताईं। वह स्क्रीन पर प्रभावकारी दिखना चाहती थीं। एक्ट्रेस अदा शर्मा (Ada Sharma) ने कहा कि ”मैं प्रभावकारी दिखना चाहती थी।

पढ़ें :- Ladakh Zanskar Valley : प्राकृतिक सुंदरता के बीच  लद्दाख पहुंचे सनी देओल , मना रहे हैं छुट्टियां

आपको बता दें, यह सिर्फ इस बारे में नहीं है कि आप डांस कब कर रहे हैं बल्कि यह इस बारे में है कि आप कैसे बैठते और खड़े होते हैं और परफॉर्मेंस (performance) नहीं करने के दौरान आप अपने शरीर के साथ कितने सहज हैं।”


एक्ट्रेस ने कहा कि वह कभी-कभी ध्यान देने के लिए डांस बार में सुबह 5 बजे तक रुकती थीं। एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”वे इतने अच्छे थे कि उन्होंने मुझे बार में रुकने और चीजों को देखने की इजाजत दी। कस्टमर्स से बात करते समय उनके आत्मविश्वास को मैंने देखने की कोशिश की।

पढ़ें :- साउथ अभिनेत्री 'कृति शेट्टी' को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे 'रोहित शेट्टी', फिल्म ‘हम तेरे प्यार में’ की शूटिंग शुरू

मैं रात को 9 बजे जाती थी, कभी-कभी सुबह 4 से 5 बजे तक रुकती थी।” वेब सीरीज ‘सनफ्लॉवर’ सीरीज एक हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों के जीवन पर आधारित है। वे एक हत्या के रहस्य में उलझ जाते हैं। इसमें सुनील ग्रोवर और मुकुल चड्ढा मुख्य भूमिका में हैं।

Advertisement