Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में अधिवक्ताओं का संकल्प—अंबेडकर के विचार हमारे पेशे की ऊर्जा

नौतनवा में अधिवक्ताओं का संकल्प—अंबेडकर के विचार हमारे पेशे की ऊर्जा

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर रेवेन्यू बार एसोसिएशन, तहसील नौतनवा में पहली बार कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

पढ़ें :- Video- सिंधिया को प्रार्थी ने दी 'वोट न देने की धमकी' तो तिलमिलाए केंद्रीय मंत्री, बोले- ये भाषा मेरे साथ कभी इस्तेमाल नहीं करना

अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि “देश के रक्षा-कवच समान संविधान के निर्माण में डॉ. अंबेडकर का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने हर वर्ग की सुरक्षा और अधिकारों को मजबूती दी।”

कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि “कानून मंत्री रहते हुए डॉ. अंबेडकर ने देश के लिए ऐसे नियम-कानून बनाए, जो आज भी कमजोर वर्गों के लिए मजबूत ढाल की तरह काम कर रहे हैं। उनके विचार सभी वर्गों के लिए प्रेरक हैं।”

कार्यक्रम में मंत्री दयानंद यादव, पूर्व अध्यक्ष साधु शरण मिश्रा, फकरे आलम, शेख समसुद्दीन, आशीष कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, प्रभाकर विश्वकर्मा, वेद प्रकाश शुक्ला, बृजेंद्र त्रिपाठी, अनिल कुमार शर्मा, जमील अहमद, जग नारायण विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- Delhi Minor Rape-Murder Case : प्रियंका गांधी बोलीं- देश में महिला सुरक्षा के लिए कोई ज़िम्मेदारी लेने को तैयार ही नहीं
Advertisement