AFG vs UGA Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान (Afghanistan) की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है। टीम ने अपने पहले मैच में युगांडा (Uganda) को 125 रनों से मात दी है। इस मैच में अफगानिस्तान ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाए थे, जिसके जवाब युगांडा की पूरी टीम 16 ओवर में 58 रन पर ढेर हो गई।
पढ़ें :- Japan Open 2026 : पीवी सिंधू ने वर्ल्ड नंबर 5 खिलाड़ी हान यू को किया पस्त, जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
गुयाना में खेले गए ग्रुप-सी के इस मैच में युगांडा (Uganda) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसकी बाद अफगानिस्तान (Afghanistan) ने हमानुल्लाह गुरबाज के 76 रन और इब्राहिम जादरान के 70 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन का स्कोर खड़ा किया। युगांडा के लिए कप्तान ब्रायन मसाबा और कॉसमास क्येवुत ने 2 विकेट झटके, जबकि अल्पेश रामजानी को एक विकेट मिला।
दूसरी पारी में 184 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी युगांडा की टीम के बल्लेबाज अफगानिस्तानी गेंदबाजी के सामने घुटने टेकते नजर आए। यहां तक कि रियाजत अली शाह (11 रन) और रॉबिंसन ओबुया (14 रन) को छोड़कर टीम का अन्य कोई बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका और पूरी टीम 16 ओवर में 58 रन पर ढेर हो गई।
अफगानिस्तान के लिए फ़ज़लहक फ़ारूक़ी (Fazalhaq Farooqi) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके अलावा फारूकी के अलावा नवीन उल हक और कप्तान राशिद खान ने दो-दो विकेट झटके।