Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 17 साल की शादी के बाद, दो बच्चे की मां को हुआ फेसबुक पर प्यार…पति ने लिया चौंकाने वाला फैसला

17 साल की शादी के बाद, दो बच्चे की मां को हुआ फेसबुक पर प्यार…पति ने लिया चौंकाने वाला फैसला

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Facebook Love Story: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से रिश्तों और शादी से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। यहां 17 साल तक वैवाहिक जीवन बिताने और दो बच्चों के माता-पिता बनने के बाद एक महिला ने अपने फेसबुक प्रेमी के साथ रहने का फैसला कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि जब महिला अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं हुई, तो उसके पति ने विरोध करने के बजाय ऐसा कदम उठाया, जिसने इस पूरे मामले को चर्चा में ला दिया।

पढ़ें :- लखीमपुर: अलग-अलग पेड़ों पर लटके मिले विवाहिता और एक युवक का शव, प्रेम प्रसंग की चर्चा

फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर घर छोड़कर चली गई महिला

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर जिले की मिश्रिख तहसील क्षेत्र के रहने वाले विपिन भार्गव की शादी 12 मार्च 2009 को हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब 16 और 14 साल बताई गई है। परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन इसी बीच महिला की फेसबुक के जरिए अंबेडकरनगर निवासी राहुल उपाध्याय से जान-पहचान हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।

 

पढ़ें :- सुरक्षा के विश्वास के कारण महिलाएं नाइट शिफ्ट में भी निडर होकर कर रही हैं काम : सीएम योगी

बताया जाता है कि करीब 22 दिन पहले महिला बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। पत्नी के अचानक लापता होने के बाद पति विपिन ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। बाद में महिला वापस लौटी, लेकिन उसने परिवार के साथ रहने से इनकार कर दिया। उसने साफ कर दिया कि वह अपने फेसबुक प्रेमी राहुल के साथ ही जिंदगी बिताना चाहती है।

पति ने विरोध करने के बजाय उठाया बड़ा कदम

परिवार और रिश्तेदारों ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही। इसके बाद विपिन ने ऐसा रास्ता चुना, जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, तहसील परिसर में जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद महिला और राहुल ने वहां स्थित हनुमान मंदिर के सामने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इस दौरान पति विपिन ने भी अपनी पत्नी के फैसले को स्वीकार करते हुए उसे गाड़ी में बैठाया और उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। बताया गया कि उन्होंने दोनों के सुखी जीवन की कामना भी की।

रिश्तों और परिवार को लेकर छिड़ी चर्चा

इस घटना ने एक बार फिर शादी, प्रेम संबंधों और व्यक्तिगत फैसलों को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। जहां कुछ लोग पति के व्यवहार को असाधारण बता रहे हैं, वहीं दो बच्चों और लंबे वैवाहिक जीवन से जुड़े सवाल भी उठ रहे हैं।

Advertisement