Manish Sisodia Released from Jail: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को शुक्रवार (9 अगस्त) को आबकारी नीति मामले (Delhi Excise Policy Case) में जमानत दे दी। जिसके बाद उनकी आप के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पार्टी के नेता सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को ‘सत्य की जीत’ बता रहे हैं। वहीं, करीब 17 महीने जेल में रहने के बाद बाहर आए सिसोदिया ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी खुशी जाहिर की है।
पढ़ें :- Daler Mehndi Controversy : अनुपम खेर ने सिंगर दलेर मेहंदी का किया समर्थन, शेयर किया पोस्ट, सोना महापात्रा ने सामने रखा दूसरा पक्ष
जेल से रिहा होने के बाद मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने अपनी पत्नी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘आज़ादी की सुबह की पहली चाय….. 17 महीने बाद! वह आज़ादी जो संविधान ने हम सब भारतीयों को जीने के अधिकार की गारंटी के रूप में दी है। वह आज़ादी जो ईश्वर ने हमें सबके साथ खुली हवा में साँस लेने के लिए दी है।’ बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले (Delhi Excise Policy Case) में आप नेता मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था। उसके बाद 13 मार्च को उन्हें ईडी ने इसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। तब से वह तिहाड़ जेल में ही थे।
आज़ादी की सुबह की पहली चाय….. 17 महीने बाद!
वह आज़ादी जो संविधान ने हम सब भारतीयों को जीने के अधिकार की गारंटी के रूप में दी है।
वह आज़ादी जो ईश्वर ने हमें सबके साथ खुली हवा में साँस लेने के लिए दी है। pic.twitter.com/rPxmlI0SWF
पढ़ें :- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, कई इलाकों में आगजनी
— Manish Sisodia (@msisodia) August 10, 2024