मुंबई। अवंतिका मलिक (Avantika Malik) ने एक्टर इमरान खान (Imran Khan) संग अपने तलाक (Divorce) को लेकर कुछ खास बातें साझा की हैं । उन्होंने कहा कि अलग होने के बाद भी हम दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारे बीच दोस्ती जैसा कोई रिश्ता नहीं है।
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
नयनदीप रक्षित (Nayandeep Rakshit) के यूट्यूब चैनल (YouTube Channel) पर बातचीत में अवंतिका ने कहा, कि हम दोनों ने इस रिश्ते में अपना सौ प्रतिशत दिया था। साथ में बहुत अच्छा वक्त भी बिताया। मुझे पता है कि हमने पूरी ईमानदारी और मेहनत से इसे निभाने की कोशिश की, लेकिन जब इसके बावजूद भी अलग रहना ज्यादा सुकून देने लगे और रिश्ता उस मोड़ पर पहुंच जाए। जहां पहले जैसा तालमेल न रह जाए। तब एक दिन ऐसा भी आता है। जब ये कहना ठीक लगता है कि अब मुझे खुद को चुनना है। भले ही हम दोनों बात करते हैं, लेकिन हमारे बीच दोस्ती नहीं है।
वहीं अवंतिका मलिक ने आगे ये भी कहा कि जब बात हमारी बेटी इमारा की होगी, तो हम दोनों अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे। इस मामले में हम हमेशा एकसाथ थे। हमारी कोशिश यही है कि उसे हमेशा अपने माता-पिता मिले।
उन्होंने बताया कि हमारी बेटी हम दोनों के साथ बराबर समय बिताती है। इसलिए मुझे लगता है कि वह जानती है कि उसने किसी को नहीं खोया है। उसके सभी अपने अब भी उसके साथ हैं। हमने बहुत सोच-समझकर यह फैसला किया कि उसे हमारे बीच चल रहे मामलों, जैसे तलाक या वकीलों से जुड़ी बातों के बारे में उसे कुछ न पता चले। बताते चलें कि दोनों ने 2011 में शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी है। बेटी का जन्म साल 2014 में हुआ था। इसके बाद अवंतिका मलिक व एक्टर इमरान खान ने 2019 में एक दूसरे से अलग रहने का फैसला कर तलाक ले लिया था।