Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘आई लव मोहम्मद’ के बाद ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ के लगे होर्डिंग्स, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

‘आई लव मोहम्मद’ के बाद ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ के लगे होर्डिंग्स, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में इन दिनों ‘आई लव मोहम्मद’ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बवाल भी हो गया। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। अब इसको लेकर पोस्टर वार भी शुरू हो गया है।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

अब एक बीजेपी नेता ने में कई जगह ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ और ‘आई लव बुलडोजर’ की होर्डिंग्स लगाई गई हैं। यह होर्डिंग्स भाजपा युवा मोर्चा, लखनऊ के महासचिव अमित त्रिपाठी की तरफ से लगाई गई हैं। इसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

दरअसल, विवाद की शुरूआत बीते 9 सितंबर को हुई जब कानपुर में बारावफात जुलूस के दौरान सार्वजनिक मार्ग पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे बोर्ड लगाए गए। इस पर पुलिस ने नौ नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

वहीं, इस मामले में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान आया था, उन्होंने कहा था कि, ‘आई लव मोहम्मद’ कहना कोई अपराध नहीं है। धीरे-धीरे यह विवाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों से निकलकर उत्तराखंड और कर्नाटक तक फैल गया, जहां विरोध-प्रदर्शन और पुलिस की सख्ती देखने को मिली।

 

पढ़ें :- UP MLC Election : भाजपा में बगावत, MLC देवेंद्र प्रताप सिंह, बोले- शिक्षकों को धमका रहे हैं अफसर, ये बर्दाश्त नहीं...
Advertisement