Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. JPSC के बाद JSSC CGL महाघोटाला: रांची कार्यालय में CID की ताबड़तोड़ छापेमारी

JPSC के बाद JSSC CGL महाघोटाला: रांची कार्यालय में CID की ताबड़तोड़ छापेमारी

By Sushil Sah 
Updated Date

रांची। झारखंड में जेपीएससी (JPSC) परीक्षा पेपर लीक मामले के बाद अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा में हुई धांधली को लेकर आज, 17 अगस्त 2026 को सीआईडी की एक विशेष टीम ने रांची स्थित जेएसएससी कार्यालय में ताबड़तोड़ छापेमारी की और आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से घंटों पूछताछ की।

पढ़ें :- आगरा में सुहागरात के बाद लुटेरी दुल्हन फरार, कैश-जेवर भी गायब, FIR दर्ज

कार्यालय से महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआईडी की टीम ने सुबह जेएसएससी कार्यालय पहुंचकर पूरे परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया। इस दौरान परीक्षा संचालन से जुड़े गोपनीय विभागों की गहन तलाशी ली गई। इस दौरान जांच अधिकारियों ने कार्यालय से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर हार्ड डिस्क, और डिजिटल डेटा बरामद किए हैं। इससे पहले सीआईडी सचिव सुधीर गुप्ता के निजी आवास पर भी छापेमारी कर चुकी है, जहां से कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे थे।

सफल अभ्यर्थियों के OMR शीट की हो रही है जांच

सूत्रों के मुताबिक, सीआईडी की टीम परीक्षा में सफल रहे संदिग्ध अभ्यर्थियों की ओएमआर (OMR) शीट की कार्बन कॉपियों और मेरिट लिस्ट की जांच कर रही है। फिलहाल, सचिव से इस बात को लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि परीक्षा के आयोजन और परिणाम जारी करने की प्रक्रिया में किस स्तर पर नियमों की अनदेखी की गई इसकी जानकारी प्राप्त हो सके।

पढ़ें :- मुजफ्फरपुर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बिहार से सिलीगुड़ी तक फैला था नेटवर्क, 13 गिरफ्तार

अब तक 20 से अधिक लोग गिरफ्तार

झारखंड की JPSC और JSSC जैसी दो प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली को लेकर सीआईडी अब तक करीब 20 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। हाल ही में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते की गिरफ्तारी के बाद से ही जेएसएससी के अधिकारियों पर भी शिकंजा कसना तय माना जा रहा था। साथ ही सीआईडी ने दावा किया हैं कि जल्द ही इस रैकेट से जुड़े कुछ और बड़े शक्लों का खुलासा किया जाएगा।

Advertisement