IND vs ENG 2nd ODI: कटक में रविवार को खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से मात दी। इसी के साथ मेजबान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। वहीं, भारत के खिलाफ पहले टी20ई और अब वनडे सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑल राउंडर जैकब बेथेल चोट के चलते चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं।
पढ़ें :- Firozabad Road Accident : चीत्कार में बदले मंगल गीत, सिसकियों में डूबा गांव, कार सवारों के खूनी खेल में चार बहनों समेत पांच की मौत, करीब 12 घायल
स्काई स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, पीए समाचार एजेंसी ने रविवार रात को बताया कि अपने ऊपरी बाएं पैर में दर्द महसूस करने के बाद, बेथेल का स्कैन किया गया, जिसमें संदिग्ध चोट के कारण युवा खिलाड़ी को चार से छह सप्ताह तक मैदान से बाहर रहना पड़ेगा। इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को बयान जारी कर कहा था कि जैकब बेथेल के चोटिल होने के कारण बैंटन को 2020 के बाद पहली बार इंग्लैंड की वनडे टीम में वापस बुलाया गया है।
कटक में हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे पूरा यकीन है कि बेथेल चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।” उन्होंने आगे कहा, “यह उसके (बेथेल) लिए वास्तव में निराशाजनक है। जाहिर है, उन्होंने उस दिन अच्छा खेला और वास्तव में रोमांचक खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। यह शर्म की बात है कि चोट के कारण वह खेल से बाहर हो गए हैं।” बता दें कि बेथेल ने नागपुर में भारत के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतक जड़ा था और उन्होंने गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी लिया था।