Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar Update: लव मैरिज के बाद पंचायत ने धुलवाया  सिंदूर फिर एक दूजे से किया जुदा , आखिर मुन्नी- शुभम ने खुद खत्म कर ली कहानी

Bihar Update: लव मैरिज के बाद पंचायत ने धुलवाया  सिंदूर फिर एक दूजे से किया जुदा , आखिर मुन्नी- शुभम ने खुद खत्म कर ली कहानी

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बिहार के बेगूसराय एक कपल के सुसाइड करने का मामला सामना आया है। बता दें कुछ साल पहले दोनों ने परिवार को छोड़कर लव मैरज किया था।  आत्महत्या करने से पहले पति ने अपना और वाइफ की फोटो  फेसबुक पर पोस्ट  करके अलविदा  लिखा। मृतकों की पहचान रूदल दास के 19 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार और उसकी पत्नी 18 साल की मुन्नी कुमारी के रूप में की गई है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

वहीं पता चला कि दोनों को  इंस्टाग्राम  के जरिये प्यार किया था। उसके बाद प्यार दोनों का इतना  परवान पर चढ़ गया कि दोनों ने घर से भागकर शादी किया। शादी के आठ  महीने बाद दोनों नव दंपति ने आत्महत्या कर लिया।

8 महीने पहले घर से भागकर किए थे शादी

बता दें दोनों ने 8 माह पहले घर से भागकर विजातिए  प्रेम विवाह किया था और पिछले दिसंबर से एक साथ रह रहे थे।  परिजनों ने बताया कि बच्चे को डॉक्टर से दिखाने के दिखाने के लिए सभी घर से बाहर गए थे जब ये घटना घटी।  जब वे दोपहर बाद घर लौटे तो घर अंदर से बंद था। दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांका गया।  परिजनों ने ने देखा कि शुभम फंदे से लटका हुआ है और मुन्नी बेड पर मृत अवस्था में पड़ी है।

पंचायत ने धुलवाया था सिंदूर

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

पंचायत में मुन्नी कुमारी का मांग का सिंदूर स्प्रिट से धोकर उसे लड़की वालों को सौंप दिया गया था, लेकिन दोनों का प्यार फिर से जग गया फिर दिसम्बर 2024 से दोनों साथ रहने लगे थे। इसके बाद आज  ही दोनों ने आत्महत्या कर लिया । वही आशंका जताई जा रही है कि पहले लड़की ने फांसी लगा जान दिया फिर लड़का बिस्तर पर उसका शव रखकर  आत्महत्या कर लिया। वहीं मामले कि जांच हो रही है  शव के पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण  पता चलेगा।

Advertisement