Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. पूर्व मिस वर्ल्ड से शादी के बाद बिस्तर पर अननेचुरल $ex करता था पति, सुनाई आपबीती

पूर्व मिस वर्ल्ड से शादी के बाद बिस्तर पर अननेचुरल $ex करता था पति, सुनाई आपबीती

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत ने अब तक 6 बार मिसवर्ल्ड का ताज अपने नाम चुका है। इसी बीच आज हम आपको मिसवर्ल्ड युक्ता मुखी (Miss World Yukta Mukhi) के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने हाल ही में अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है।

पढ़ें :- Dimple Kapadia Birthday: बिना तलाक सुपरस्टार से दूरी, डिंपल की सबसे रहस्यमयी लव स्टोरी!

युक्ता ने दावा किया है कि उनके पति उनके साथ बिस्तर पर जानवरों जैसी हरकतें करते थे और मना करने पर मारपीट भी करते थे। युक्ता ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए, जिनमें दहेज उत्पीड़न और अननेचुरल सेक्स का आरोप भी शामिल है।

1999 में मिसवर्ल्ड का ताज जीतने वाली युक्ता मुखी (Yukta Mukhi)ने बॉलीवुड में कुछ खास सफलता नहीं पाई। इसके बाद, उन्होंने 2008 में नागपुर के बिजनेसमैन प्रिंस तुली (Nagpur businessman Prince Tuli) से शादी कर ली। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा लंबी नहीं चली और जुलाई 2013 में युक्ता ने अपने पति से अलग होने का निर्णय लिया। पति के घिनौने बर्ताव के बारे में खुलासा युक्ता ने एक इंटरव्यू में किया। बताया कि उनका पति बिस्तर पर जानवर की तरह बर्ताव करता था और उनके साथ घिनौनी हरकतें करता था। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो पति ने मारपीट शुरू कर दी। युक्ता का कहा कि उनके पति उन्हें जानवरों की तरह पीटते थे और उन्हें फिल्मों में काम करने से भी मना कर दिया था।

पति के साथ-साथ ‘गर्लफ्रेंड्स’ का भी था मामला

युक्ता ने अपने पति के बारे में एक और चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शादी के बाद जब वे अपने पति के घर रहने आईं, तो प्रिंस ने उन्हें अजीब तरीके से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि “ऐसे परिवार में तुम्हारा स्वागत हो रहा है, जहां के मर्दों के पास बीवी के साथ-साथ गर्लफ्रेंड भी हैं।युक्ता ने इसे मजाक समझा, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि उनके पति की कई गर्लफ्रेंड्स भी थीं।

पढ़ें :- सुभाष घई बनाएंगे 1999 की हिट फिल्म का सीक्वल? पोस्टर शेयर कर फैंस से पूछा- 'क्या नए डायरेक्टर के साथ बनाऊं?'

आध्यात्मिक जीवन की ओर बढ़ी युक्ता

पति से अलग होने के बाद, युक्ता मुखी (Yukta Mukhi) ने अपनी जिंदगी में आध्यात्मिकता की ओर रुख किया है। वे अब एक फूड रेस्टोरेंट चला रही हैं और अपनी निजी जिंदगी में शांति ढूंढने की कोशिश कर रही हैं। युक्ता मुखी का यह साहसिक कदम समाज में महिलाओं के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ एक आवाज उठाने जैसा है, और उनके अनुभवों ने यह साबित कर दिया कि किसी भी रिश्ते में सम्मान और प्यार सबसे महत्वपूर्ण है।

Advertisement