Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इकरा हसन से मुलाकात के बाद गाजीपुर सदर विधानसभा में पुनीता सिंह ने 11 दिवसीय साइकिल यात्रा का किया ऐलान

इकरा हसन से मुलाकात के बाद गाजीपुर सदर विधानसभा में पुनीता सिंह ने 11 दिवसीय साइकिल यात्रा का किया ऐलान

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश की प्रदेश सचिव एवं सदर विधानसभा गाजीपुर की प्रभारी पुनीता सिंह (खुशबू) की कैराना सांसद इकरा हसन से हुई मुलाकात राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है। कैराना स्थित सांसद आवास पर हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों महिला नेताओं के बीच संगठनात्मक मजबूती, महिला नेतृत्व, सामाजिक न्याय, युवाओं की भागीदारी और प्रदेश की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

पढ़ें :- UP IPS Transfer : योगी सरकार ने 9 अफसरों का किया तबादला,मेरठ के SSP अविनाश पांडेय समेत कई जिलों के कप्तान बदले, देखें पूरी लिस्ट

इस अवसर पर पुनीता सिंह ने अपने तीन वर्षों के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यों की उपलब्धियों को संकलित एक स्मारिका सांसद इकरा हसन को भेंट की। सांसद ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए जनसंपर्क और जनसंघर्ष आधारित राजनीति को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया।

मुलाकात के दौरान पुनीता सिंह ने जानकारी दी कि महान क्रांतिकारी एवं आजादी के अमर सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर 23 जुलाई से 11 दिवसीय “समाजवादी सद्भाव साइकिल यात्रा” निकाली जाएगी। यह यात्रा सदर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 375 गांवों तक पहुंचेगी और सामाजिक न्याय, भाईचारा, संविधान की रक्षा तथा जनहित के मुद्दों को लेकर लोगों के बीच संवाद स्थापित करेगी।

उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों, विशेषकर महिलाओं, युवाओं, किसानों और मजदूरों को जोड़ते हुए समाजवादी विचारधारा को मजबूत करना है। यात्रा के दौरान गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जाएगा।

सांसद इकरा हसन ने यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर निरंतर संवाद और संघर्ष की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य मानकर अभी से जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएं।

पढ़ें :- यूपी संस्कृत बोर्ड का टॉपर रजनीश यादव फर्जीवाड़े में फंसा, अंकतालिका निरस्त, योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस

राजनीतिक पर्यवेक्षकों की मानें तो दो युवा महिला नेताओं की यह मुलाकात केवल शिष्टाचार भेंट भर नहीं, बल्कि संगठनात्मक सक्रियता और जनाधार विस्तार के संकेत के रूप में भी देखी जा रही है। वहीं 23 जुलाई से प्रस्तावित साइकिल यात्रा को लेकर समाजवादी कार्यकर्ताओं में उत्साह और तैयारियों का माहौल तेज हो गया है।

Advertisement