Rahul Gandhi met Swami Prasad Maurya : कांग्रेस ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने पहले अजय राय को हटाकर आराधना मिश्रा को यूपी कांग्रेस की कमान सौंपी। अब पूर्व मंत्री और 8 बार के विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा को पार्टी में शामिल कराया है। इस बीच, दिल्ली में यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद मौर्य ने कहा कि अपनी जनता पार्टी INDIA गठबंधन का हिस्सा बनेगी।
पढ़ें :- अजय राय की विदाई के पीछे जातीय खेल? कांग्रेस ने UP में चला ब्राह्मण-दलित-मुस्लिम दांव
दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के बाद, ‘अपनी जनता पार्टी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से कहा, “अपनी जनता पार्टी अब INDIA गठबंधन का हिस्सा बनेगी… अपनी जनता पार्टी INDIA गठबंधन में शामिल होगी। भविष्य की रणनीति और कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इस पर बाद में चर्चा होगी… हमारा मकसद होगा ‘बीजेपी को हटाओ, देश बचाओ’ और ‘संविधान बचाओ, बीजेपी को हटाओ’… जिस तरह राहुल गांधी पूरे देश में SC, ST, OBC और अल्पसंख्यकों की आवाज़ उठा रहे हैं, उसी तरह हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में काम कर रही है। इसी सोच के साथ हम गठबंधन के हिस्से के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।”