Shreyas Iyer’s Sister Shrestha Gets Trolled : पिछले आईपीएल 2025 सीजन की रनर अप रही पंजाब किंग्स इस बार प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। टीम ने सीजन की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही थी, लेकिन दूसरे हाफ में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वहीं, पंजाब किंग्स के बाहर होने के बाद टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर अपने पुराने वीडियो को लेकर आलोचकों के निशाने पर आ गयी हैं। जिसका श्रेष्ठा ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
पढ़ें :- Viral Video : अजमेर में इजरायली महिला पर्यटक से गंदी बात, पुलिस ने सिखाया सबक
दरअसल, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 6 अप्रैल को मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। श्रेयस अय्यर पंजाब में जाने से पहले केकेआर को विजेता बना चुके हैं और उनके केकेआर छोड़ने को लेकर काफी चर्चाएं हुईं थीं। वहीं, पंजाब और केकेआर के बीच जब मैच रद्द हुआ और 1-1 पॉइंट्स बंट गए तो इस पर श्रेयस की बहन श्रेष्ठा ने एक मजाकिया वीडियो बनाया था। जिसमें उन्होंने केकेआर की खिंचाई करते हुए कहा था कि पंजाबियों का दिल बहुत बड़ा है। लो तुम्हें भी एक पॉइंट दिया।
श्रेष्ठा को शायदा नहीं पता था कि उनका यह मज़ाक उन पर ही भारी पड़ने वाला है। वहीं, अब पंजाब किंग्स के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। जिस पर श्रेष्ठा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर उन्होंने सामने आकर हेटर्स को लताड़ लगाई है। श्रेष्ठा ने हेटर्स से कहा है कि वो उनके करीबियों को निशाना न बनाएं। इसके अलावा, श्रेयस अय्यर की बहन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर पुराने वायरल वीडियो क्लिप पर अपनी सफाई दी है।