Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. RR vs LSG : आरसीबी के बाद दो और टीमें प्लेऑफ में पहुंची, आज राजस्थान के पास बड़ा होगा मौका

RR vs LSG : आरसीबी के बाद दो और टीमें प्लेऑफ में पहुंची, आज राजस्थान के पास बड़ा होगा मौका

By Abhimanyu 
Updated Date

RR vs LSG : सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स को उसी के घर पर हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। इसके साथ ही आरसीबी के बाद दो और टीमों ने प्लेऑफ में आधिकारिक तौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीम शामिल है। अब आखिरी स्पॉट के लिए दो टीमों के बीच लड़ाई है।

पढ़ें :- झटका! अफगानिस्तान सीरीज से विराट कोहली आउट, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर की टीम पंजाब किंग्स और पांचवें पायदान पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स के लिए अभी भी प्लेऑफ के दरवाजे खुले हैं। इन दोनों टीमों के पास अभी क्वालीफाई करने का मौका है। लेकिन, कोई एक टीम ही अगले पड़ाव में पहुंच पाएगी। राजस्थान को एलएसजी से भिड़ना है और अगर वह जीत दर्ज करते हैं तो पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एलएसजी की जीत उन्हें पंजाब को प्लेऑफ की रेस बनाए रखेगी।

राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छी बात यह भी है कि उनके अभी भी दो मैच बचे हैं। अगर अपने दोनों मैच जीत जाते हैं तो पंजाब पूरी तरह से बाहर हो जाएगी। ऐसे में उन्हें अपनी आखिरी जीत के साथ राजस्थान के हार की दुआएं भी मांगनी होंगी। इससे साफ है कि प्लेऑफ की तस्वीर पंजाब और राजस्थान के मैचों के नतीजे तय करेंगे।

Advertisement