बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले (Barabanki District) की हैदरगढ़ तहसील के ग्राम जोंधी निवासी कुलदीप सिंह ने अपने उत्कृष्ट सेवा जीवन में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारतीय सेना (Indian Army) के सेना चिकित्सा कोर (Army Medical Corps) में लगभग 20 वर्षों तक देश की सेवा की।
पढ़ें :- Video-डेढ़ लाख की डील कैमरे में कैद… लखनऊ में दरोगा का रिश्वत मांगने वाला वीडियो वायरल, बिचौलिये ने बनाया... दरोगा सस्पेंड
सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने युवा पीढ़ी के समक्ष मिशाल पेश करते हुए कड़ी मेहनत के बल पर 14 जुलाई 2026 को घोषित परीक्षा परिणाम में उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (Sub Inspector) पद पर चयनित हुए। ऐसा कर परिवार, और अपने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
कुलदीप सिंह की यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर प्रयास से जीवन के हर पड़ाव पर नई उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। सेना में लंबे समय तक देश की सेवा करने के बाद अब वे उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) के माध्यम से समाज और प्रदेश की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएंगे। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, परिजनों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।