पटना: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में पटना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने अक्षर सिंह से 50 लाख रुपये की मांग की थी, और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पढ़ें :- Rise and Fall Season 2 : यमराज के अवतार में दिखे वीरेंद्र सहवाग, बोले-बैटिंग नहीं, सीधा लाइफ का स्कोरकार्ड चेक करने निकला हूं
खबरों की माने तो घटना दो दिन पहले 11 नवंबर की है। 11 नवंबर की रात 12:20 बजे अक्षरा सिंह को फोन आया। इस मामले में आरोपी ने पहले तो बदसलूकी की और 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। इसके बाद 12:21 बजे दूसरी कॉल आई और कहा कि अगर 2 दिन के अंदर रकम नहीं मिली तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
इस धमकी के बाद अक्षरा सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि बिहार की राजधानी पटना के दनादर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज कराई है। फिर मामले की जांच की जाएगी। जिन नंबरों से कॉल आई थी, उनकी भी पहचान कर ली गई है। एक्ट्रेस ने अपनी सुरक्षा की मांग की है।