नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, पहले दो चरणों की वोटिंग के बाद अगले चरणों में भाजपा का हाल और बुरा होगा। अभी दो चरणों में भाजपा को मतदाता नहीं मिले हैं, अगले चरणों में बूथ एजेंट तक नहीं मिलेंगे।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, भाजपा के नेताओं के 10 साल लगातार झूठ पर झूठ बोलने के बाद, आज भाजपा का जो बुरा हाल हो रहा है, उस सच को बोलने की हिम्मत भाजपा का एक बूथ एजेंट कर रहा है, जो कह रहा है कि इनके पक्ष में वोटिंग न होने का कारण भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ जनता का रोष है जिसकी वजह महंगाई-बेरोज़गारी जैसे सच्चे मुद्दे हैं।
भाजपा के नेताओं के 10 साल लगातार झूठ पर झूठ बोलने के बाद, आज भाजपा का जो बुरा हाल हो रहा है, उस सच को बोलने की हिम्मत भाजपा का एक बूथ एजेंट कर रहा है, जो कह रहा है कि इनके पक्ष में वोटिंग न होने का कारण भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ जनता का रोष है जिसकी वजह महंगाई-बेरोज़गारी जैसे सच्चे… pic.twitter.com/JrLlz75KCi
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 27, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
इसके साथ ही लिखा कि, पहले दो चरणों की वोटिंग के बाद अगले चरणों में भाजपा का हाल और बुरा होगा। अभी दो चरणों में भाजपा को मतदाता नहीं मिले हैं, अगले चरणों में बूथ एजेंट तक नहीं मिलेंगे। जनता ने भाजपा का बोरिया-बिस्तर और झोला सब बाँध दिया है।