Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मंडी सचिव के साथ हुई मारपीट के बाद आज मंडी समिति में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कोई नेता नहीं आया मद्द्त को आगे 

मंडी सचिव के साथ हुई मारपीट के बाद आज मंडी समिति में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कोई नेता नहीं आया मद्द्त को आगे 

By Sushil Singh 
Updated Date

मुरादाबाद:- अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पर मंडी सचिव संजीव कुमार की उसके कार्यालय में घुसकर खुद को विधायक बताने वाले व्यक्ति और उसके समर्थकों ने जमकर पिटाई कर की थी. जिसके बाद आज प्रशासन का बुलडोजर अतिक्रमण पर कहर बनकर टूट पड़ा. अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की टीम के साथ भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा. कुछ व्यपारियों ने इसका विरोध करने की कोशिश की लेकिन वह भी भारी पुलिस बल और बुलडोजर की ताकत के सामने कमजोर पड़ गए. एक महिला तो अपने चाय की दुकान बचाने के लिए अधिकारीयों के आगे हाथ जोड़ती नजर आयी लेकिन अधिकारीयों ने किसी की भी नहीं सुनी और मंडी से ज्यादातर अतिक्रमण हटा दिया गया.

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

मंडी समिति के व्यापारियों को प्रशासन से भिड़ना भारी पड़ गया. बीते सोमवार को मंडी समिति के सचिव संजीव कुमार की पिटाई करना ऐसे हो गया जैसे किसी ने आग में घी डाल दिया हो. भले ही मंडी सचिव यह कह रहे है की अपने आपको विधायक बताने वाले और उसके समर्थकों ने पिटाई की लेकिन इस मामले में अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है. जिसके बाद आज सुबह 10 बजे एडीम सिटी ज्योति सिंह, एसपी सिटी रणविजय सिंह और मंडी समिति के अधिकारीयों के साथ भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर पहुंच गए. पहले से चिन्हित किया गया अतिक्रमण पर बुलडोजर ने दाये बाये से जमकर थप्पड़ पर थप्पड़ मारे. बुलडोजर चलाता देख व्यपारी अपने आप ही अतिक्रमण हटाने लगे लेकिन कार्यवाही इतनी तेजी से की गयी एक दो लोगों ही अपना अतिक्रमण हटा सके बाकी व्यापरीयों के अतिक्रमण को तोड़ दिया गया. कुछ व्यपारियों ने भी विरोध करने की कोशिश की लेकिन प्रशासन की ताकत के आगे कमजोर पड़ गए. एक बुजुर्ग महिला की चाय का खोखा हटाने जब बुलडोजर पहुंचा तो वह अधिकारीयों के आगे हाथ जोड़कर कार्यवाही नहीं करने की गुहार लगाती रही लेकिन प्रशासन ने किसी की भी एक ना सुनी.

सुशील कुमार सिंह

मुरादाबाद

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

 

 

 

Advertisement