Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सैफ अली खान पर हमले के बाद अब कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी

सैफ अली खान पर हमले के बाद अब कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी

By आराधना शर्मा 
Updated Date

सैफ अली खान पर चाकू से हमले का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है और दूसरी तरफ कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को भी जान से मारने की धमकी मिली है। माना जा रहा है कि कपिल शर्मा को पाकिस्तान से ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। कपिल के अलावा सुगंधा मिश्रा, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और राजपाल यादव को भी धमकी भरे ईमेल मिले हैं।

पढ़ें :- पहले बहन कहा, अब लव गिल को लेकर जताई फीलिंग्स? Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी का नया लव एंगल?

मिली जानकारी के मुताबिक ‘विष्णु’ नाम के शख्स का ईमेल आया है, जिसने यह भी दावा किया है कि वह सभी सितारों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। ईमेल में कपिल शर्मा Kapil Sharma से जुड़े लोगों, उनके रिश्तेदारों, आस-पास रहने वाले लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में धारा 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये ईमेल किसने भेजे हैं। इस पर अभी तक कपिल शर्मा Kapil Sharma की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


सितारों ने दर्ज कराई शिकायत हालांकि, एक्टर राजपाल यादव ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। उनकी शिकायत पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा को भी जब धमकी भरा ईमेल मिला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में भी की| बताया जा रहा है कि ईमेल का आईपी एड्रेस पाकिस्तान का है. इतना ही नहीं धमकी भरे ईमेल में ये भी लिखा है कि सभी को 8 घंटे के अंतराल पर जवाब देना है. ईमेल में लिखा है कि आपकी हर हरकत पर नजर रखी जा रही है. ये जरूरी है कि हम एक संवेदनशील मामला आपके संज्ञान में लाएं.


ये कोई पब्लिक स्टंट या आपको परेशान करने की कोशिश नहीं है. ईमेल में सभी सितारों से ये भी कहा गया है कि वो इस मैसेज को गंभीरता से लें और इसे सीक्रेट रखें. अगर सितारे ऐसा नहीं करते हैं तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं जिसका असर उनकी निजी जिंदगी पर पड़ सकता है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब सितारों को धमकी मिली हो. इससे पहले पिछले साल सलमान खान को भी कई बार धमकियां मिली थीं|

पढ़ें :- बॉक्स ऑफिस पर हिट का क्या है फॉर्मूला? ‘मिर्जापुर’ के प्रोड्यूसर ने बताया साउथ फिल्मों का राज

 

Advertisement