पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के करीब आते ही सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। RJD नेता तेजस्वी यादव बिहार की नीतीश सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं। अब एक बार फिर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि, जमाई आयोग के बाद “जीजा आयोग” भी बनवा देना चाहिए। दरअसल, बीते कई दिनों से तेजस्वी यादव लगातार बिहार सरकार पर हमले बोल रहे हैं और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, जमाई आयोग बनाने के बाद PM और CM को अब “जीजा आयोग” भी बनवा देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री के जीजा, बिहार सरकार के मंत्री के जीजा, सांसद के पति इत्यादि अनेक लोग 2,60,000₹ लाख सैलरी प्रति माह पाने के लिए आयोगों में ठूंसे जा रहे है। मुख्यमंत्री की अचेत अवस्था “भूंजा पार्टी” के लिए ईश्वरीय उपहार बन चुकी है।
जमाई आयोग बनाने के बाद PM और CM को अब “जीजा आयोग” भी बनवा देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री के जीजा, बिहार सरकार के मंत्री के जीजा, सांसद के पति इत्यादि अनेक लोग 2,60,000₹ लाख सैलरी प्रति माह पाने के लिए आयोगों में ठूंसे जा रहे है।
मुख्यमंत्री की अचेत अवस्था “भूंजा पार्टी” के लिए… pic.twitter.com/nrFsAmvt3N
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 17, 2025
पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी
इससे पहले उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि, बिहार में अचेतन मुख्यमंत्री एवं DK Tax के कारण प्रशासनिक अराजकता, अव्यवस्था, भ्रष्टाचार, लापरवाही एवं अनियमितता का यह आलम है कि अब अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाते।
जनता के नौकर ये अधिकारी इतने अहंकारी व निडर हो गए है कि विधायक, सांसद और मंत्रियों तक को प्रणाम और नमस्कार तक करने का शिष्टाचार भी नहीं निभाते। अचेत मुख्यमंत्री होने के कारण बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार, कोताही और लापरवाही पर किसी की कोई जवाबदेही नहीं, कहीं कोई कोई कारवाई नहीं। सब मिलकर गरीब राज्य का खजाना लूट रहे है।