Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोंडा भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने थ​माया नोटिस, सात दिनों में मांगा जबाव

गोंडा भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने थ​माया नोटिस, सात दिनों में मांगा जबाव

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के गोंडा जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप (BJP District President Amar Kishore Kashyap) का एक महिला के साथ पार्टी कार्यालय में आपत्तिनजक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले की शिकायत पार्टी के वरिष्ठ नेता ने पत्र लिखकर प्रदेश अध्यक्ष (State President) से की है। इस पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (State President) ने कश्यप को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है।

पढ़ें :- लखनऊ मण्डल को दशकों बाद मिला पूर्णकालिक मण्डलीय मनोवैज्ञानिक अधिकारी

बता दें कि रविवार को वायरल वीडियो (Viral Video) में पार्टी के जिला कार्यालय (BJP District Office) में कश्यप को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। इसकी जानकारी होने पर प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला (State General Secretary and Headquarters Incharge Govind Narayan Shukla) ने अमर किशोर को नोटिस जारी किया है। जिसमें वीडियो के आधार पर उनके इस कृत्य को पार्टी की छवि के लिए नुकसानदेह और अनुशासनहीनता बताया गया है। साथ ही तय समय में स्पष्टीकरण न देने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

पढ़ें :- भारत के छात्रों को प्रधानमंत्री की क्षमा की ज़रूरत नहीं, मोदी जी को उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए: राहुल गांधी

दो फुटेज हो रहे है वायरल

भाजपा कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप बमबम सीढि़यों के पास एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। कैमरे की रिकार्डिंग के अनुसार ये फुटेज 12 अप्रैल 2025 की रात 09:39 बजे की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम ने स्वीकार किया कि वीडियो में वह एक महिला कार्यकर्ता के साथ हैं। उन्होंने बताया कि बीते 12 अप्रैल को एक महिला कार्यकर्ता भोपतपुर से आई थी। स्टेशन से उसने फोन किया कि तबीयत खराब है। दो-तीन घंटे आराम करना है। हम मदद करने के लिए खुद अपनी गाड़ी से महिला को लेकर कार्यालय आए। सीढि़यां चढ़ने पर महिला को चक्कर आ गया तो हमने सिर्फ उसकी मदद की। इस फुटेज को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। अमर किशोर का कहना है कि वीडियो वायरल करना एक राजनीतिक साजिश है। कुछ लोग हमारी मेहनत और कार्यशैली से परेशान होकर नीचा दिखाना चाहते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंची शिकायत

पढ़ें :- CWG 2026: भारत को मुक्केबाजी में मिला एक और स्वर्ण पदक, प्रीति के बाद जैस्मिन लंबोरिया ने जीता गोल्ड

वीडियो वायरल होने के मामले में प्रदेश अध्यक्ष को गुमनाम पत्र भेजा गया है। इसमें जिलाध्यक्ष की शिकायत करते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र में कहा गया कि ऐसे कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है और कार्यकर्ताओं को भी ट्रोल किया जा रहा है।

Advertisement