टीवी की स्टार जोड़ी दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम हाल ही में अपने बेटे रूहान के साथ जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर थे. उन्होंने अपने ट्रिप की कई तस्वीरें भी शेयर की थी वहीं पहलगाम हमले के बाद सेलेब्स जोड़ी के फैंस उनकी सलामती को लेकर परेशान हो गए थे. जिसके बाद शोएब ने पोस्ट कर बताया कि वे ठीक हैं लेकिन अपनी इस पोस्ट की वजह से वे फैंस की नाराजगी भी झेल रहे हैं. चलिए इसकी वजह जानते हैं.
पढ़ें :- Singer Taylor Swift Grammy Awards 2027 : टेलर स्विफ्ट ने लगातार 5वीं बार 'एल्बम ऑफ द ईयर' ' नॉमिनेशन पाकर की रिकॉर्ड की बराबरी , रचा इतिहास
दरअसल शोएब इब्राहिम ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैंस के साथ शेयर किया कि वे सुरक्षित हैं. इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने लिखा, “हाय दोस्तों, आप सभी हमारी सेफ्टी को लेकर परेशान हैं… हम सब सुरक्षित हैं ठीक हैं, आज सुबह ही हम कश्मीर से निकल गए… और हम सुरक्षित रूप से दिल्ली पहुँच गए… आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद.. नया व्लॉग जल्द ही आ रहा है.”
शोएब इब्राहिम के “नए व्लॉग जल्द ही आ रहा हैं” वाली पोस्ट ने कई लोगों को हैरान कर दिया है. खासकर पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद शोएब और दीपिका का व्लॉग प्रमोशन का समय नेटिज़ेंस को सही नहीं लगा.वहीं शोएब की पोस्ट रेडिट पर वायरल हो गई, जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूटा है. एक यूजर ने कहा राष्ट्र एक बड़ी त्रासदी का शोक मना रहा है, और वे यह कहने में बिजी हैं कि वे सुरक्षित हैं और एक नया व्लॉग बना रहे हैं, उन्होंने इसे असंवेदनशील करार दिया.
एक अन्य यूजर ने लिखा, “वह अभी भी व्लॉग के जल्द आने की बात कर रहा है, क्या वह पागल है या क्या.” एक अन्य ने लिखा, “अपने स्टेटस में आपने मेंशन किया है जल्द ही एक नया व्लॉग , सीरियसली, मुझे दुख है कि आपको उन लोगों की कोई चिंता नहीं है जो मर चुके हैं मैं कोविड के बाद से आप लोगों को फॉलो कर रहा था लेकिन ये रिएक्शन बेहद निराशाजनक है.
पढ़ें :- Bollywood actor Harshvardhan Rane gift : बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे को गिफ्ट में मिली 3.5 करोड़ की डिफेंडर , जानें किसने दिया खास तोहफा
एक और ने लिखा, “हिंदुओं पर हुए क्रूर हमले की निंदा न करने पर आपको शर्म आनी चाहिए!!! फैज़ा भी इस देश के बहुसंख्यकों के प्रति कोई इमोशन न रखने के कारण मूल चुस्लिम बन गई है! शर्म आती है आप जैसे लोगों पर जो कभी भी पैसे से ऊपर उठकर मानवता के लिए नहीं बोल सकते!! देश की कीमत पर भी पैसा कमाओ! वैसे भी तुम पहले ही कह चुके हो कि सैनिकों का किरदार निभाने के लिए और पड़ोसियों को खुश करने के लिए कि, “पापी पेट के लिए करना पड़ता है!” शर्म करो !!!