Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. पहलगाम की घटना के बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द, कहा- दिल टूटने से भी ज्यादा बुरा

पहलगाम की घटना के बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द, कहा- दिल टूटने से भी ज्यादा बुरा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

This Bollywood Actress Father Martyred In Kashmir: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. इस खौफनाक घटना ने हर किसी को तोड़कर रख दिया है. आपको बता दें कि मंगलवार को हुए आतंकी हमले में घूमने आए पर्यटकों में से 26 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है.

पढ़ें :- Singer Taylor Swift Grammy Awards 2027 : टेलर स्विफ्ट ने लगातार 5वीं बार 'एल्बम ऑफ द ईयर' ' नॉमिनेशन पाकर की रिकॉर्ड की बराबरी , रचा इतिहास

साथ ही इस हमले में कई लोगों की घायल होने की खबर भी सामने आई है. वहीं पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले ने बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के जख्मों को फिर से हरा कर दिया है. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपना गुस्सा जाहिर किया है.

आपको बता दें कि अक्षय कुमार से लेकर विक्की कौशल, रुपाली गांगुली, देवोलीना भट्टाचार्जी और हिना खान जैसे स्टार्स ने हमले की कड़ी निंदा की और पीड़ितों की ओर सांत्वना दिखाई है. ऐसे में इस आतंकी हमले ने बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर के भी जख्मों को हरा कर दिया है. बता दें, निम्रत कौर ने इस हमले पर रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘दिल टूटने से भी ज्यादा बुरा’.​

बता दें, निम्रत कौर के पिता मेजर भूपेंद्र सिंह 1994 में आतंकी हमले में शहीद हो गए थे. बताया जाता है कि उस वक्त उनकी पोस्टिंग कश्मीर में थी. कश्मीर विद्रोहियों ने उन्हें अगवा कर लिया था और उनकी हत्या कर दी थी. एक्ट्रेस ने अपने पिता के निधन पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो अपने पिता के निधन के समय सिर्फ 11 साल की थीं. उनके पिता की मौत बहुत ही हिंसक परिस्थितियों में हुई थी. एक्ट्रेस का कहना था, ‘उनकी यादें आज भी मेरे पास है. मैं ये तय करती हूं कि मैं केवल उन्हें परिवार में ही नहीं बल्कि समाज में भी जीवित रखूं’.

पढ़ें :- Bollywood actor Harshvardhan Rane gift : बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे को गिफ्ट में मिली 3.5 करोड़ की डिफेंडर , जानें किसने दिया खास तोहफा

 

Advertisement