Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद फवाद खान की अबीर गुलाल को बायकॉट करने की मांग

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद फवाद खान की अबीर गुलाल को बायकॉट करने की मांग

By आराधना शर्मा 
Updated Date

#BoycottAbirGulaal: पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आतंकियों ने हिन्दुओं से धर्म पूछ-पूछकर उन्हें गोली मारी है, जिसके बाद देशभर में काफी गुस्सा हैं। देशवासी लगातार भारतीय सरकार से आतंकियों का इलाज करने की गुहार लगा रहे हैं ताकि भविष्य में किसी की हिम्मत न हो कि वो भारतवासियों पर इस तरह से जुल्म कर सके। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का गुस्सा वाणी कपूर (Vaani Kapoor) और फवाद खान (Fawad Khan) की अपकमिंग फिल्म अबीर गुलाल (Abir Gulaal) पर भी बरस रहा है। बीती रात से ही भारतीय अबीर गुलाल को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

पढ़ें :- Singer Taylor Swift Grammy Awards 2027 : टेलर स्विफ्ट ने लगातार 5वीं बार 'एल्बम ऑफ द ईयर' ' नॉमिनेशन पाकर की रिकॉर्ड की बराबरी , रचा इतिहास

अगर आपको ये जानकारी नहीं है कि फिल्म अबीर गुलाल को बायकॉट करने की मांग क्यों हो रही है तो बता दें कि इसमें पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अबीर गुलाल के ऐलान के बाद से ही लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोगों का गुस्सा चरम पर है और वो लगातार इस फिल्म को बैन करने की मांग उठा रहे हैं।

पढ़ें :- Bollywood actor Harshvardhan Rane gift : बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे को गिफ्ट में मिली 3.5 करोड़ की डिफेंडर , जानें किसने दिया खास तोहफा

एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘पाकिस्तानी एक्टर्स और उनकी फिल्मों को बायकॉट करो…एक तरफ ये लोग हमारे लोगों को मारते हैं और दूसरी तरफ बॉलीवुड इन लोगों के साथ फिल्में बनाता है। हम अबीर गुलाल को बायकॉट करने की मांग करते हैं।’ तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, ‘अबीर गुलाल में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान है, जिसके लोगों ने हमारे देश के लोगों को मारा है।

हम फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल का विरोध करते हैं।’ अबीर गुलाल का जिस तरह से विरोध हो रहा है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इसको अच्छी रिलीज मिलना मुश्किल है। महाराष्ट्र की जनता पहले से ही अबीर गुलाल का विरोध कर रहे हैं। वाणी कपूर और फवाद खान की अबीर गुलाल 9 मई को रिलीज होनी है।

पढ़ें :- जानें कौन हैं सुशोभन सोनू राय? ऑन-स्क्रीन भूमिकाओं के पीछे का व्यक्ति

 

Advertisement