Bodh Gaya Shop Nameplate: यूपी की योगी सरकार ने प्रदेश में कांवड़ यात्रा मार्ग (Kanwar Yatra Route) पर सभी दुकानों में नेमप्लेट (Nameplate) लगाने का आदेश दिया है। जिसको लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है, विपक्षी दल इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच बिहार के बोध गया (Bodh Gaya) में भी ऐसी ही कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं, जिसमें दुकानदारों ने अपनी शॉप पर नेमप्लेट लगाया हुआ है।
पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोध गया (Bodh Gaya) के महाबोधि मंदिर (Mahabodhi Temple) के आप-पास हिंदू और मुस्लिम दुकानदारों (Shopkeepers) ने स्वेच्छा से फल की शॉप के आगे ये नेमप्लेट (Nameplate) लगा रखा है। इन दुकानदारों का कहना है कि यह फल मंडी है और शॉप में नेमप्लेट तो जरूर होना चाहिए, जिससे किसी तरह की बात हो तो उसकी पहचान हो सके कि किस दुकान से सामान लिया है। नेमप्लेट लगाने से किसी भी तरह का गड़बड़ नहीं होगा।
दुकानदारों कहना है कि कांवड़िया भी आते हैं, यहां पर हिन्दू और बौद्ध धर्म दोनों का आस्था का केंद्र है और इस नेमप्लेट से बोधगया में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि नेम प्लेट लगाने के बाद भी कारोबार पर कोई फर्क नहीं पड़ता। यहां पर देश और विदेश के भी ग्राहक आते हैं।