Pandit Sanjay Ram Marathe passed away: लोकप्रिय शास्त्रीय गायक और हारमोनियम वादक पंडित संजय राम मराठे का महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने सोमवार को यह जानकारी दी। वे 68 वर्ष के थे। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि पंडित संजय राम मराठे को दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। संजय राम मराठे, संगीत भूषण पंडित राम मराठे के बड़े बेटे थे।
पढ़ें :- पहले बहन कहा, अब लव गिल को लेकर जताई फीलिंग्स? Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी का नया लव एंगल?
पंडित संजय राम मराठे का रविवार, 15 दिसंबर की रात में निधन हो गया था। परिवार ने उनकी मौत का कारण बताते हुए अपडेट दी है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पंडित संजय मराठे अपने पीछे भारतीय शास्त्रीय संगीत और रंगमंच की विरासत छोड़ गए हैं। हारमोनियम और अपनी मधुर आवाज से उन्होंने दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वह देश-विदेश के कई बड़े सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं।