Aghan Month 2024 Vrat Tyohar : हिन्दू कैलेंडर के 9वें महीने यानी मार्गशीर्ष माह की शुरुआत हो चुकी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मार्गशीर्ष माह में मां लक्ष्मी और भगवान कृष्ण की पूजा का खास महत्व है। ये महीना पूर्वजों की शांति और मोक्ष की प्राप्ति तर्पण और पितृ पूजा के लिए भी खास माना जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार अगहन का महीना अत्यंत पवित्र होता है। क्योंकि इस माह से ही सतयुग का आरंभ भी माना जाता है। मार्गशीर्ष मास में नदी स्नान के साथ-साथ दान-पुण्य आदि का खास महत्व है। इसी महीने खरमास भी लगता है जिस वजह से शुभ कार्य जैसे- विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नया काम करना वर्जित होता है। इस मास में तामसिक भोजन का सेवन न करें।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
मार्गशीर्ष महीना कब से कब तक रहेगा?
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार नौवां महीना यानी मार्गशीर्ष माह 16 नवंबर 2024 से शुरू है। मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 16 नवंबर, शनिवार को सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर शुरू हुई है। इस महीने का समापन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होगा। 15 दिसंबर, रविवार को रात 11 बजकर 50 मिनट पर मार्गशीर्ष मास का समापन होगा।
मार्गशीर्ष माह के व्रत-त्योहार की लिस्ट
तारीख व्रत-त्योहार
16 नवंबर 2024 वृश्चिक संक्रांति
18 नवंबर 2024 गणाधिप संकष्टी चतुर्थी
22 नवंबर 2024 कालभैरव जयंती
23 नवंबर 2024 कालाष्टमी
26 नवंबर 2024 उत्पन्ना एकादशी
28 नवंबर 2024 प्रदोष व्रत
29 नवंबर 2024 मासिक शिवरात्रि
30 नवंबर 2024 दर्श अमावस्या
06 दिसंबर 2024 विवाह पंचमी
07 दिसंबर 2024 चंपा षष्ठी
08 दिसंबर 2024 भानु सप्तमी
11 दिसंबर 2024 गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी
12 दिसंबर 2024 मत्स्य द्वादशी
13 दिसंबर 2024 प्रदोष व्रत
14 दिसंबर 2024 दत्तात्रेय जयंती
15 दिसंबर 2024 धनु संक्रांति और मार्गशीर्ष पूर्णिमा