आगरा: ताजनगरी के ताजगंज इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ की चौपाटी में रविवार को एक 15 साल के बच्चे की 45 फीट ऊँची जिप लाइन से गिरकर मौत हो गई। मृतक कुनाल, फिरोजाबाद के चूड़ी कारोबारी पंकज अग्रवाल का बेटा था। वह अपने माता-पिता के साथ आगरा घूमने आया था, लेकिन किसे पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन जाएगा।
पढ़ें :- योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 60 वर्ष के ऊपर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा प्रस्ताव को दी मंजूरी
कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुनाल की जिद पर पिता ने उसे जिप लाइन राइड की इजाजत दी थी। कर्मचारियों ने उसे सुरक्षा बेल्ट पहनाकर जैसे ही आगे की तरफ छोड़ा, अचानक सेफ्टी बेल्ट का हुक खुल गया। कुनाल पहले एक लोहे की जाली से टकराया और फिर सीधे जमीन पर आ गिरा। हादसे का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. “मैं तो अपने बेटे को घुमाने लाया था, अब उसकी लाश कैसे घर लेकर जाऊँ? वहाँ न तो कोई फर्स्ट-एड की व्यवस्था थी और न ही अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी। अगर समय पर इलाज मिल जाता, तो शायद मेरा बच्चा बच जाता।”
यूपी : आगरा में जिप लाइन झूले से गिरकर 15 वर्षीय कुणाल अग्रवाल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेल्ट खुलने से यह हादसा हुआ। इसकी Live Video सामने आई है।#आगरा #zipline #agra pic.twitter.com/C71WIQvBLy
— Deepak Kumar Mudgal (@Mudgal12) May 25, 2026
पढ़ें :- BRICS समिट: सात साल बाद भारत आ सकते हैं चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, 400 लोगों का दल भी होगा साथ
प्रशासन की कार्रवाई और बड़ी लापरवाही
आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) ने इस चौपाटी को विकसित किया था और पिछले साल ही इसका ठेका ‘ईओडी एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड’ को दिया गया था। हादसे के बाद पुलिस ने जिप लाइन को बंद करवाकर संचालक को हिरासत में ले लिया है।
मौके पर पहुँचे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, ADCP हिमांशु गौरव ने बताया कि शुरुआती जाँच में सुरक्षा मानकों और उपकरणों को लेकर गंभीर लापरवाही की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जाँच कर रही है।