तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनावों की कल मतगणना होनी है। इससे ठीक पहले सूबे मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में बड़ा बदलाव करते हुए अपनी बायो अपडेट कर दी है, जिसे राजनीतिक हलकों में बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
पढ़ें :- Video - मां को गालियां देने वाले बच्चों पर PM Modi ने दिखाया वात्सल्य भाव , कहा- मैं उनको माफ करना चाहता हूं
बता दें कि वोटों की गिनती से पहले प्रोफाइल में किया गया यह बदलाव महज एक औपचारिक अपडेट नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे चुनावी नतीजों को लेकर आत्मविश्वास या रणनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे समय पर सोशल मीडिया बायो बदलना जनता और समर्थकों के लिए एक प्रतीकात्मक संदेश भी हो सकता है।?
केरल की राजनीति में इस समय हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, क्योंकि चुनाव परिणाम राज्य की सत्ता की दिशा तय करेंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह कदम चर्चा का केंद्र बन गया है और विपक्षी दल भी इस पर नजर बनाए हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव चुनावी नतीजों से पहले माहौल को साधने की कोशिश हो सकता है, जिससे समर्थकों में उत्साह और विपक्ष में दबाव का माहौल बने। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बदलाव को लेकर कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं, जहां यह साफ होगा कि मुख्यमंत्री का यह संकेत सही साबित होता है या नहीं।